#उपलब्धि

May 24, 2026

IGMC के डॉक्टरों का कमाल : बिना चीर-फाड़ कर डाली कैंसर की सर्जरी, मरीज बिल्कुल स्वस्थ

IGMC में पहली बार हुई ऐसी रोबोटिक सर्जरी

शेयर करें:

IGMC SHIMLA ROBOTIC SURGERY INTESTINE CANCER HIMACHAL GOVERNMENT HOSPITALS

शिमला। हिमाचल प्रदेश स्थित IGMC अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में पहली बार बड़ी आंत के कैंसर का सफल रोबोटिक ऑपरेशन किया गया। आधुनिक तकनीक से किए गए इस ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत तेजी से सुधरी है और वह सामान्य रूप से भोजन भी लेने लगा है।

IGMC के डॉक्टरों का कमाल 

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, यह सर्जरी बेहद जटिल मानी जाती है और निजी अस्पतालों में इसके लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। वहीं, IGMC में यह उपचार बेहद कम खर्च में उपलब्ध करवाया गया, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिली है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल पंचायत चुनाव : आज 3 बजे के बाद थमेगा प्रचार का शोर; 48 घंटे तक ठेके-BAR बंद

बिना चीर-फाड़ कर डाली कैंसर की सर्जरी

डॉक्टरों ने बताया कि मरीज बड़ी आंत के कैंसर से पीड़ित था। जांच और चिकित्सकीय सलाह के बाद विशेषज्ञ टीम ने रोबोटिक तकनीक के जरिए ऑपरेशन करने का फैसला लिया। सर्जरी के दौरान कैंसर से प्रभावित हिस्से को अत्यंत सटीकता के साथ शरीर से अलग किया गया। ऑपरेशन सफल रहने के बाद मरीज की रिकवरी भी अपेक्षा से काफी तेज रही।

कैंसर का रोबोटिक ऑपरेशन

अस्पताल में यह पहली बार है जब बड़ी आंत के कैंसर का रोबोटिक ऑपरेशन किया गया है। आईजीएमसी में अब तक दर्जनों रोबोटिक सर्जरी की जा चुकी हैं और इनमें कैंसर से जुड़े कई जटिल मामलों का उपचार भी शामिल है।

यह भी पढ़ें- एक्टिव मोड में सरकार : पंचायत चुनाव के बाद गांव-गांव जाएंगे CM, मंत्री-विधायक भी सुनेंगे समस्याएं

मरीद को दर्द भी होता है कम

डॉक्टरों का कहना है कि रोबोटिक तकनीक से ऑपरेशन करने पर मरीज को कम दर्द होता है, खून कम बहता है और संक्रमण का खतरा भी घट जाता है। साथ ही मरीज जल्दी स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट सकता है।

मरीज बिल्कुल स्वस्थ

इस ऑपरेशन को सफल बनाने में सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों की अहम भूमिका रही। डॉक्टरों ने अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से बेहद सावधानीपूर्वक पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया। विशेषज्ञों के अनुसार रोबोटिक तकनीक कैंसर सर्जरी में अधिक सटीक परिणाम देने में मदद करती है, जिससे प्रभावित हिस्से को बेहतर ढंग से हटाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के मरीजों की चिंता बढ़ी : PGI में रुक सकता है फ्री इलाज- हिमकेयर योजना का नहीं हुआ भुगतान

गरीब मरीजों के लिए राहत

IGMC में कम लागत पर इस तरह की आधुनिक सुविधा शुरू होने को प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अब गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को दूसरे राज्यों या महंगे निजी अस्पतालों का सहारा लेने की आवश्यकता कम पड़ेगी। इससे हिमाचल प्रदेश के हजारों मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर और आधुनिक उपचार मिल सकेगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख