कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की होनहार बेटियां हर क्षेत्र में अपनी सफलता का लोहा मनवा रही हैं। जिला कांगड़ा के बैजनाथ की प्रसिद्ध मनोचिकित्सक अमनदीप कौर को उत्कृष्ट कार्य के लिए बड़े सम्मान से नवाजा गया है। अमनदीप को ये सम्मान मिलना हिमाचल के लिए काफी गर्व की बात है।
प्रसिद्ध मनोचिकित्सक हैं अमनदीप
अमनदीप कौर ना सिर्फ एक बेहतरीन और प्रसिद्ध मनोचिकित्सक हैं। अमनदीप ने कॉलेज के दिनों में पंजाब यूनिवर्सिटी की पत्रिका का सफल संपादन भी किया है। इसके अलावा अमनदीप रंगमंच की भी शानदार कलाकार रही हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिजन कर रहे थे बेटे को फोन, मौसी को कमरे में पड़ी मिली देहअमनदीप को मिला बड़ा सम्मान
अब अमनदीप कौर को पंजाब कला साहित्य अकादमी द्वारा राष्ट्रीय मनोचिकित्सा सेवा सम्मान से नवाजा गया है। अमनदीप को ये सम्मान बीते कल पंजाब कला साहित्य अकादमी द्वारा जालंधर में आयोजित वार्षिक समारोह में दिया गया है।अमनदीप की शिक्षा
- अमनदीप कौर ने शुरुआती शिक्षा बैजनाथ के बिनवा पब्लिक स्कूल से हासिल की है।
- पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से हिंदी में MA और Bed. की डिग्री हासिल की।
- लखनऊ से मनोचिकित्सा में MA की डिग्री हासिल की।
- कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से प्रतिष्ठित पाठ्यक्रमों को पूरा किया।
