शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय HPU ने BSC अंतिम वर्ष का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परिणाम घोषित करने के साथ ही HPU ने BSC की मेरिट सूची भी जारी कर दी है। मैरिट सूचि में लड़कियों का दबदबा रहा। इसमें शीर्ष 10 में से 9 स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी है। इस परीक्षा में कुल 4,753 विद्यार्थी बैठे थे- जिसमें से 3,827 विद्यार्थी पास हुए हैं। जबकि, 450 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है और 242 विद्यार्थियों के परिणाम सेटल नहीं हो पाए गैं। इस बार परीक्षा परिणाम की पास प्रतिशतता 89.99 रही। परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों के लॉग इन Id पर अपलोड कर दिया गया है। यह भी पढें: हिमाचल में दूध के बाद अब इन चीजों के बढ़े दाम, 50 रुपए तक की बढ़ोतरी
टॉप टेन होनहारों की लिस्ट
मैरिट सूची के अनुसार, टॉप 10 विद्यार्थियों में 9 लड़कियां शामिल हैं। परीक्षा में ऊना कॉलेज की मोनिका ढिल्लों ने 9.31 CGPA लेकर मैरिट सूचि में पहला स्थान हासिल किया है।- लितेश कुमारी: 9.22 CGPA, डिग्री कॉलेज सिराज लंबाथाच, मंडी
- उदय सिंह: 9.21 CGPA, डिग्री कॉलेज संजौली शिमला
- ईशानी: 9.20 CGPA, मैहर चंद DAV कॉलेज कांगड़ा
- वैष्णवी शर्मा: 9.14 CGPA, स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज घुमारवीं, बिलासपुर
- राधिका धीमान: 9.11 CGPA, नगरोटा बगवां डिग्री कॉलेज
- अभिलाषा: 9.10 CGPA, बासा कॉलेज मंडी
- दीपिका ठाकुर: 9.05 CGPA, BTS DAV कॉलेज बनीखेत, चंबा
- अनामिका परमार: 9.01CGPA, महाराणा प्रताप कॉलेज अंब, ऊना
- जागृति वर्मा: 8.99 CGPA, RKMV शिमला
