शिमला। हिमाचल प्रदेश से देश की क्रिकेट टीम में अपना जौहर दिखाने वाली सुषमा वर्मा को BCCI के सीनियर वूमन्स टी-20 प्रतियोगिता में कप्तानी का मौका मिला है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी गई है, जिसमें सुषमा वर्मा को कप्तानी सौंपी गई है।
18 अक्तूबर को पहला मुकाबला
बता दें कि सुषमा वर्मा के नेतृत्व में हिमाचल की टीम पहले मैच में 18 अक्टूबर को केरल का सामना करेगी। इसके बाद, टीम की भिड़ंत हरियाणा से 20 अक्टूबर को, यूनियन टेरिटरी चंडीगढ़ से 24 अक्टूबर को, रेलवे से 26 अक्टूबर को, और अंत में त्रिपुरा और सिक्किम से 28 अक्टूबर को होगी। यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर के बाहर खेल रही मासूम को HRTC बस ने रौंदा, मची चीख-पुकार HPCA द्वारा घोषित की गई महिला टीम:- कप्तान: सुषमा वर्मा
- हरलीन कौर
- निकिता चौहान
- सोनल
- नीना चौधरी
- शिवांगी सिंह
- मोनिका देवी
- पूजा नेगी
- सुष्मिता नेगी
- यमुना राणा
- वासुवी फिष्टा
- ज्योति
- कशिश वर्मा
- प्राची
पवन सेन को कोच की जिम्मेदारी
वहीं, इस टीम में कोच के रूप में पवन सेन को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि शिवानी सहायक कोच के रूप में काम करेंगी। उधर, सुषमा वर्मा के लिए ये मौका काफी अहम है। यह भी पढ़ें : हिमाचल में स्क्रब टाइफस ने छीनी दो जिंदगियां, अलर्ट हुआ स्वास्थ्य महकमाकौन है सुषमा वर्मा
सुषमा वर्मा एक प्रमुख भारतीय महिला क्रिकेटर हैं, जो विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में खेलती हैं। शिमला के रहने वाली सुषमा ने भारतीय क्रिकेट टीम में अपना लोहा मनवाया था। करियर की विशेषताएँ:- टीम में स्थान: सुषमा वर्मा ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए विभिन्न प्रारूपों में खेला है, जिसमें वनडे और टी-20 शामिल हैं।
- बल्लेबाजी शैली: वे दायें हाथ की बल्लेबाज हैं और विकेटकीपिंग में भी माहिर हैं।
- महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ: उन्होंने कई महत्वपूर्ण मैचों में भारतीय टीम के लिए योगदान दिया है, खासकर बड़े टूर्नामेंटों में।
