शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले स्थित नारकंडा के ढमौड़ पंचायत से ताल्लुक रखने वाली देविका कैंथला ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) की महिला श्रेणी में ऑल इंडिया में पहला रैंक प्राप्त किया है। साथ ही, महिला और पुरुषों की संयुक्त मेरिट लिस्ट में 641 छात्रों में से 29वां स्थान भी हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि के बाद उनका चयन एनडीए के प्रशिक्षण के लिए हो चुका है, और अब वह पुणे में प्रशिक्षण लेंगी।

देविका को मिला मेहनत का फल

बता दें कि देविका की प्रारंभिक शिक्षा कान्वेंट ऑफ जीजस एंड मेरी से हुई, जबकि उन्होंने अपनी 12वीं कक्षा DAV न्यू शिमला से पास की। उन्होंनेCBSE की बारहवीं कक्षा में कला संकाय में नॉर्थ जोन में टॉप किया। देविका ने NDA की परीक्षा में मेडिकल और नॉन-मेडिकल से बारहवीं के टॉपर्स को पछाड़ते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह भी पढ़ें : हिमाचल में शीतलहर का अलर्ट: तापमान में भी गिरावट- इस दिन होगी बर्फबारी

माता-पिता को बेटी पर गर्व

वहीं, देविका ने इस सफलता का श्रेय अपने पिता, अधिवक्ता दुर्गा सिंह कैंथला और अपनी माता गृहिणी शर्मिला कैंथला को दिया। उनका मानना है कि उनके माता-पिता ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कदम-कदम पर उनका मनोबल बढ़ाया। देविका के पिता का कहना है कि बेटी का सपना आर्मी और पुलिस में बड़े अधिकारी बनने का था जिसके लिए उसने दिन-रात मेहनत की। यह भी पढ़ें : ड्यूटी पर नहीं आ रही HRTC की पहली महिला चालक सीमा ठाकुर, आखिर क्या है वजह?

CM कर चुके हैं सम्मानित

बता दें कि देविका की कड़ी मेहनत और उपलब्धि को मान्यता प्राप्त हुई थी। उन्हें CBSE में टॉप करने पर मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया था। यह भी पढ़ें : राधा स्वामी सत्संग ब्यास अस्पताल के लिए खुशखबरी, सदन में पेश हुआ ये बिल

सेना में अधिकारी बनने का सपना

देविका इन दिनों मिरांडा हाउस से अर्थशास्त्र में ऑनर्स डिग्री कर रही हैं और NCC की कैडेट भी हैं। उनका कहना है कि सेना में अधिकारी बनने का सपना पूरा करने की यह पहली और अहम सीढ़ी थी। अब वह अपने प्रशिक्षण में पूरी मेहनत से जुटेंगी और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें