शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला स्थित रोहड़ू की रहने वाली अक्षिता शर्मा ने UMB पेजेंट्स द्वारा आयोजित मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता न्यू दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई, जिसमें देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कई बड़ी हस्तियां थी शामिल

जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर, अभिनेत्री सारा अली खान और मिस वर्ल्ड रह चुकी मानुषी छिल्लर ने निर्णायक के रूप में अपनी भूमिका निभाई। तीनों जजों ने अक्षिता शर्मा को फर्स्ट रनर-अप का ताज पहनाकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां के खोने का दुख नहीं सह पाई बेटी, कफन डालते ही त्यागे प्राण

पेशे से इन्वेस्टमेंट बैंकर, लेकिन मॉडलिंग में भी रुचि

बता दें कि अक्षिता शर्मा का जन्म शिमला जिला के रोहड़ू में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शिमला के एक प्रतिष्ठित स्कूल से प्राप्त की और फिर पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की। वर्तमान में वह पेशे से इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं, लेकिन उनकी रुचि हमेशा से अभिनय और मॉडलिंग में रही है। अक्षिता शादीशुदा हैं और उनका एक 5 साल का बेटा भी है, जो उनके जीवन का सबसे बड़ा प्रेरणा स्रोत है।

जीवन में उतार-चढ़ाव, लेकिन कभी हार नहीं मानी

अक्षिता का मानना है कि उन्होंने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन कभी हार नहीं मानी। वह अपनी बुद्धिमत्ता, सुंदरता और क्षमता को दुनिया के सामने लाकर अपने सपनों को साकार कर रही हैं। अक्षिता का कहना है कि बचपन से ही उनका सपना था कि वह अपने आस-पास के लोगों को प्रेरित करें और आज वह इस मुकाम पर हैं जहां वह अपनी कहानी दुनिया के सामने रख सकती हैं। यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य सिंह से युवक ने पूछा- कब करोगे शादी? मंत्री ने दिया मजेदार जवाब

सपनों की कोई उम्र नहीं होती

अक्षिता शर्मा ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि वह परिवर्तन स्वयं बनें जो आप बनना चाहते हैं। अपने सपनों को हासिल करने के लिए कोई उम्र सीमा नहीं होती। उनका मानना है कि अगर कोई व्यक्ति अपने लक्ष्य को लेकर दृढ़ नायक है, तो उसे किसी भी उम्र में सफलता मिल सकती है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : तिरंगे में लिपटे पति को देख पत्नी बेसुध, मां ने सोचा नहीं था ऐसे लौटेगा लाल अक्षिता शर्मा की सफलता न केवल हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह प्रेरणा देती है कि महिलाओं के लिए किसी भी क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना और सपनों को साकार करना संभव है, चाहे वह किसी भी उम्र में हों। बता दें कि इससे पहले भी अक्षिता MTV रोडीज में भी भाग ले चुकी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें