मंडी। हिमाचल के मंडी जिला की एक बेटी ने लतेश ने बीएससी की परीक्षा में प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं मंडी जिला में टॉप किया है। लतेश ने यह सफलता बिना किसी ट्यूशन के अपनी मेहनत से हासिल की है। लतेश के पिता मिस्त्री का काम करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। अपने माता पिता के साथ खेतों में काम करने के बाद देर रात तक लतेश ने पढ़ाई कर इस सफलता को हासिल किया है।

प्रोफेसर बनना है सपना

एचपीयू बीएससी की छात्रा लतेश कुमारी ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर लम्बाथाच कॉलेज के साथ साथ मंडी जिला और अपने माता पिता का नाम भी रोशन कर दिया है। लतेश कुमारी का सपना है कि वह भविष्य में प्रोफेसर बने। इसे लिए उसने अभी से तैयारी कर शुरू कर दी है।

कॉलेज में आठ प्रवक्ताओं के पद हैं खाली

यह भी पढें: BSC अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम में मोनिका ने किया टॉप, पाया पहला स्थान लतेश मंडी जिला के थुनाग तहसील के जूड़ गांव की लतेश कुमार डिग्री कॉलेज लम्बाथाच में सांइस की छात्रा है। लतेश ने बताया कि उनके कॉलेज में 8 प्रोफेसरों के पद खाली चल रहे हैं। जिससे पढ़ाई में काफी दिक्कतें आईं। फिर भी लतेश का पूरे प्रदेश में सेकेंड टॉपर आना अपने आप में बड़ी बात है। इस छात्रा ने उन बड़े.बड़े कॉलेजों को पीछे छोड़ दिया, जहां प्रवक्ताओं की संख्या सरप्लस है।

यूट्यूब की मदद से साइंस की पढ़ाई

लतेश कुमारी ने बताया कि कॉलेज में इस बार फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषय में से सिर्फ फिजिक्स के ही प्रवक्ता हैं। मैथ्स और केमिस्ट्री के प्रवक्ता के पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं। लतेश ने कहा मैंने कभी भी ट्यूशन नहीं पढ़ी, हां देर रात तक जरूर पढ़ती रही। जब भी कोई दिक्कत आती थी तो यूट्यूब की मदद से साइंस की पढ़ाई कर लेती थी।

पांच किलोमीटर पैदल करती थी सफर

बता दें कि लतेश कुमारी के गांव से डिग्री कॉलेज लंबाथाच की दूरी पांच किलोमीटर है। ऐसे में लतेश हर दिन पांच किलोमीटर पैदल सफर तय कर कॉलेज पहुंचती थी। यह भी पढें: हिमाचल की बेटी अलीशा PAWC में भाग लेने वाली पहली भारतीय पायलट बनी लेकिन उसने कभी हार नहीं मानी। डिग्री कॉलेज लम्बाथाच के प्रवक्ता कुशाल ठाकुर ने बताया कि लतेश कुमारी का चयन एमएससी फिजिक्स विभाग में दिल्ली विश्वविद्यालय में हुआ है। जिसके लिए उसने पिछले माह में एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के तहत एंट्रेंस परीक्षा दी थी, जिसमें उसको सफलता मिली है।

जयराम ठाकुर ने दी बधाई

लतेश की इस सफलता पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ने भी छात्रा को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सराज के छोटे से गांव की बेटी ने बिना ट्यूशन के पूरे प्रदेश में सेकेंड टॉप किया है, जो की अपने आप में ही बड़ी बात है। दूसरी ओर व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर सत्ता में आने वाली कांग्रेस पार्टी को शर्म आनी चाहिए कि इस कॉलेज में आठ प्रवक्ताओं के पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें