मंडी। मेहनत और हुनर जब साथ चलते हैं, तो सफलता खुद रास्ता बना लेती है। इसी बात को सच कर दिखाया है हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की बेटी उपासना शर्मा ने। नई सोच और अपने बेहतरीन काम के दम पर उपासना शर्मा को राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड से नवाजा गया है। यह सम्मान न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे मंडी जिले के लिए गर्व और खुशी का विषय है।

समारोह में मिला उपासना को अवार्ड

उपासना शर्मा ने मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र के गांव रियूर की रहने वाली है। उन्हें कागंड़ा जिला के धर्मशाला में आयोजित अवार्ड-2025 समारोह में उन्हें भी आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि IAS विनोद कुमार ने उपासना शर्मा को बेस्ट कमर्शियल अवार्ड 2024–25  से सम्मानित किया गया है।  

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बंपर भर्ती : 10वीं पास को मिलेगी सरकारी नौकरी, भरे जाएंगे 500 पद

बेस्ट बिल्डिंग अवार्ड

उपासना को यह पुरस्कार उनके द्वारा डिजाइन किए गए एक व्यावसायिक भवन के लिए दिया गया। जूरी ने इस भवन को उसकी आधुनिक डिजाइन, मजबूती और खूबसूरती के कारण सर्वश्रेष्ठ माना। उन्होंने उपासना के प्रोजेक्ट की तकनीकी गुणवत्ता और नई सोच की भी काफी सराहना की। जूरी के अनुसार यह भवन न केवल काम में मजबूत है, बल्कि देखने में भी आकर्षक और अलग है, जिससे यह पूरे प्रोजेक्ट में सबसे बेहतरीन साबित हुआ। 

बेहतरीन प्रोजेक्ट और परिवार का साथ

उपासना शर्मा ने अपनी इस सफलता का सारा श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने बताया कि आज मैं जहां भी हूं, वह मेरे माता-पिता के हमेशा साथ देने, उनकी मेहनत, अच्छे संस्कार और सही मार्गदर्शन का ही नतीजा है। उनके बिना यह सफर पूरा करना कभी भी संभव नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि हर कदम पर उनके माता-पिता ने उन्हें प्रोत्साहित किया और सही दिशा दिखाई, जिसकी वजह से आज मैं इस मुकाम तक पहुंच पाई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पैराग्लाइिंग हाद*सा : पर्यटक के साथ पायलट ने भरी उड़ान- तकनीकी खराबी ने छीन ली जिंदगी

पूरे इलाके में खुशी का माहौल 

उपासना शर्मा के पिता नीलकमल शर्मा पहले अपने गांव के उपप्रधान रहे हैं, और उनकी मां कुसुमलता रिवालसर में ICDS (एकीकृत बाल विकास सेवाएं) विभाग में सुपरवाइजर के रूप में काम कर रही हैं। बेटी की इस कामयाबी से पूरे इलाके में खुशी फैल गई है।