कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की बेटी कनाडा के नोवाकोटिया में पहली भारतीय पुलिस ऑफिसर बनी हैं। यह उपलब्धि ज्वाली विधानसभा के नढोली से संबंध रखने वाली शशि जरियाल ने हासिल की है। शशि जरियाल ने इस उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश का नाम देश-विदेश में रोशन किया है।
कनाडा में पुलिस ऑफिसर बनी शशि
शशि जरियाल जल्द ही विदेश भूमि पर पुलिस अधिकारी का कार्यभार संभालेंगी। विदेश में उच्च पद की नौकरी हासिल कर शशि देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल से पंजाब गई थी लड़की: सहेली के भाई ने होटल में किया मुंह कालास्टडी वीजा पर गई थी कनाडा
शशी जरियाल साल 2018 में स्टडी वीजा पर कनाडा गई थी। इसके बाद वहीं से उनका पुलिस अधिकारी बनने का सफर शुरू हुआ। शशि ने पढ़ाई के दौरान ही कनाडाई पुलिस में पद के लिए आवेदन किया था। बीती 30 अगस्त को शशि अपनी पुलिस ट्रेनिंग पूरी कर अकादमी से पास आउट हुई हैं। अब जल्द ही शशि कार्यभार संभालेंगी।हिमाचल से की है स्कूली शिक्षा शशि ने अपनी स्कूली शिक्षा भारती स्कूल, नढोली से की है। उसके बाद शशि ने पंजाब के एक निजी विश्वविद्यालय से B.Tech. और M.Tech. की पढ़ाई पूरी की। पोस्ट ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद शशि आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा चली गई। यह भी पढ़ें: हिमाचल की प्रियम ने MMA में जीता मेडल: टैक्सी चलाते हैं पिता- मांगी मददView this post on Instagram
