कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की होनहार बेटियां हर क्षेत्र में बेटों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। इसी कड़ी में अब कांगड़ा जिले की एक बेटी ने अपनी सफलता का परचम लहरा दिया है। जिले के ज्वालामुखी क्षेत्र की बेटी वंशिका गोस्वामी ने विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बाजी मारी है।

विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

वंशिका गोस्वामी ने अमेरिका के कोलोरोडो में आयोजित विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया है। वंशिका ने अंडर 19 विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 80 किलोग्राम वर्ग की इस प्रतियोगिता में जर्मन की चैंपियन को कड़ी शिकस्त दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में तलाकशुदा महिला के साथ नीचता, ससुर-दामाद ने वीडियो की वायरल

प्रदेश-देश का नाम किया रोशन

वंशिका गोस्वामी ने गोल्ड मेडल हासिल कर ना सिर्फ अपने क्षेत्र का बल्कि प्रदेश व देश का नाम भी विश्व स्तर पर रोशन किया है। वंशिका की इस सफलता के बाद पूरे प्रदेश व देश में उत्साह का माहौल है।

हिमाचल पुलिस में हैं वंशिका के पिता

आपको बता दें कि वंशिका गोस्वामी की इस जीत पर हिमाचल पुलिस में भी काफी खुशी का माहौल है। दरअसल, वंशिका गोस्वामी के पिता हिमाचल पुलिस में कार्यरत हैं। बेटी की इस सफलता के बाद पूरे परिवार का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के समूर डैम में तैरती मिली व्यक्ति की देह, कहां से आई कोई नहीं जानता

बधाई देने वाले लोगों का लगा तांता

वंशिका ने जब गोल्ड मेडल जाती तो उन्होंने तिंरगा ओढ़कर भारत माता की जय का नारा बुलंद किया। वंशिका की इस जीत के बाद उनके घर पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लग गया है। वंशिका और उनके परिवार को प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी बधाई दी है। हिमाचल पुलिस के जवानों द्वारा भी वंशिका की इस जीत का खूब जश्न मनाया जा रहा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें