ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने दो बहनों से उनका इकलौता भाई छीन लिया है। छोटे भाई की मौत के बाद दोनों बहनें बेसुध हो गई हैं। छोटी सी उम्र में घर का चिराग बुझने से परिजनों को गहरा सदमा लगा है। परिवार ये मानने को तैयार ही नहीं है कि अब उनका बेटा उन्हें कभी वापस नहीं मिलेगा।

17 साल का था दिनेश

मृतक की पहचान दिनेश के रूप में हुई है- जो कि महज 17 साल का था। नौजवान युवक की मौत के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में माहौल गमगीन है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : बोलेरो की बस से हुई टक्कर, एक ही परिवार के सात लोग थे सवार

मजदूरी करते हैं दिनेश के पिता

दिनेश ITI डमखुर में फीटर की पढ़ाई कर रहा था। दिनेश अपने माता-पिता और दोनों बहनों का काफी लाडला था। दिनेश के पिता राज कुमार मजदूरी का काम करते हैं। दिनेश के पिता चाहते थे कि जैसे ही दिनेश ITI की पढ़ाई पूरी करेगा, वैसे ही वो घर की जिम्मेदारी उसे सौंप देंगे।

बहनों ने खोया इकलौता भाई

भाई का शव देखकर दोनों बहनें एक टुक अपने लाडले छोटे भाई को निहारती रहीं। दोनों बड़ी बहनें बार-बार दानिश को उठाने का विलाप करती रहीं। बहनें लोगों से विनती कर रही हैं कि कोई उनके भाई को उठा दो। यह भी पढ़ें : हिमाचल : जिस घर में बेटे ने लानी थी डोली, वहीं से उठी पिता की अर्थी

बेसुध हो कोने में बैठी मां

वहीं, दिनेश की मां रीता देवी बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद से कोने में बेसुध पड़ी हुई हैं। दिनेश को मुखाग्नि उसके पिता ने दी।

दोस्त के साथ गया था बाहर

दिनेश की मौत एक सड़क हादसे में हुई है। हादसे के वक्त दिनेश अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में दिनेश के दोस्त की भी मौत हुई है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क किनारे खड़े मां-बेटे को घसीटते हुए ले गई कार, चिंतपूर्णी जा रहा था परिवार

ट्रक की चपेट में आए दोनों

आपको बता दें कि बीते कल दिनेश अपने दोस्त के साथ बंगाणा स्थित कोटला में बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान दोनों युवक कोटला खास में प्राइमरी स्कूल के पास बंगाणा की तरफ से आ रहे एक ईंटों से भरे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों दोस्तों को मिली दर्दनाक मौत

वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी। दिनेश के साथ उसके दोस्त सागर (18) की भी मौत हुई है। दोनों युवक बंगाणा के धुंदला के रहने वाले थे। दोनों युवक गरीब परिवार से संबंध रखते थे। यह भी पढ़ें : हिमाचल शर्मसार : सगी बहन को भाई ने किया प्रेग्नेंट, मायके में ही रहती थी

पूरे क्षेत्र में पसरा मातम

सागर 12वीं कक्षा का छात्र था। सागर के पिता नाई की दुकान करते हैं। सागर एक बड़ा भाई भी है- जो ऊना में काम सीख रहा है। दो नौजवान युवकों की मौत के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था- जिसे पुलिस ने कुछ देर में लठियानी से काबू कर लिया। ट्रक चालक की पहचान संजीव कुमार पुत्र कृष्ण लाल निवासी गांव पुन्दर, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें