ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा पेश आया है। कलरूही क्षेत्र में दो-तीन बाइकों की आपस में जोरदार भिडंत हो गई है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
तीन बाइकों की जोरदार टक्कर
हादसा ठीक उस समय हुआ जब माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के समापन के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर लौट रहे थे और सड़क पर सामान्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ थी। इसी दौरान अंब–मुबारिकपुर मार्ग पर कलरूही पुल के पास दो-तीन बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : ट्रैक्टर ड्राइवर ने छीनी 26 साल के लड़के की जिंदगी, विधवा मां ने खोया इकलौता सहारा
कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 10:30 बजे के आसपास तेज रफ्तार में चल रही दो-तीन बाइक्स अचानक नियंत्रण खो बैठीं और एक-दूसरे से भीड़भाड़ वाले मोड़ पर टकरा गईं। ये टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार कई मीटर दूर जा गिरे। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर लाया।
तीन की मौत, 3 घायल
इस हादसे में असब खान निवासी अलोह और उसका भाई इमरान, जो बाइक पर सवार थे, गंभीर रूप से घायल हुए। वहीं श्री चिंतपूर्णी महोत्सव से लौट रहे रोहन पुत्र सुशील कुमार की भी हादसे में मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : दुकानों के ताले तोड़े, घर से चुराए लाखों के गहने- पुलिस ने दो शातिर किए अरेस्ट
पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण तीनों को अस्पताल पहुंचाने से पहले ही दो की सांसें थम चुकी थीं। सिविल अस्पताल अंब में डॉक्टरों ने असब खान और निखिल पुत्र जीवन ठाकुर (चंडीगढ़ निवासी) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल रोहन की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।
घायलों की पहचान
हादसे में घायल हुए बाइक सवारों में-
- अमित
- इमरान
- सुजल
यह भी पढ़ें : दिल्ली धमाके के बाद हिमाचल में कड़ी सुरक्षा :अलर्ट पर पुलिस, होटलों में रातोंरात ली गई तलाशी
मंदिर गए थे माथा टेकने
तीनों माता बगुलामुखी मंदिर में माथा टेकने के बाद चंडीगढ़ लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायल इमरान, अमित और सुजल को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस की कार्रवाई
जैसे ही हादसे की सूचना मिली, एसपी ऊना अमित यादव के निर्देश पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सड़क पर बिखरे वाहन अवशेषों और टायर मार्क्स के आधार पर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और भीड़भाड़ वाले मार्ग पर बाइक का नियंत्रण खोना मुख्य कारण माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटे की तड़प बर्दाश्त नहीं कर पाई मां, चिट्टा खरीदने पहुंची जालंधर- हुई गिरफ्तार
स्थानीय लोगों में दहशत
लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं ने क्षेत्र के लोगों में दहशत पैदा कर दी है। खासकर धार्मिक आयोजनों और त्योहारों के दौरान बढ़ते ट्रैफिक को लेकर स्थानीय लोग बार-बार प्रशासन से प्रभावी यातायात प्रबंधन की मांग कर रहे हैं।
आगे की जांच जारी
पुलिस ने हादसे में शामिल सभी बाइकों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और चश्मदीदों के बयान के आधार पर पुलिस सही कारणों की पुष्टि करेगी।
