शिमला। हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियां जहां हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं, वहीं पहाड़ी सड़कों का जोखिम कभी.कभी जानलेवा साबित हो जाता है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा शिमला जिले में सामने आया, जहां घूमने आए चंडीगढ़ के एक दंपति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। खुशियों भरी यात्रा पलभर में मातम में बदल गई।

150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार गाड़ी

यह हादसा शनिवार सुबह कुमारसैन क्षेत्र के जब्बलपुर के पास हुआ। बताया जा रहा है कि दंपति अपनी थार गाड़ी में सफर कर रहे थे, तभी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे जाबल नाले में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि आसपास के लोगों ने जोरदार धमाके की आवाज सुनी और तुरंत मौके की ओर दौड़े।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सन.सनीखेज घटना: युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर लगा ली तीली

पति की मौके पर मौतए पत्नी ने रास्ते में तोड़ा दम

स्थानीय लोगों ने जब दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंचकर देखा तो चालक अंकुर राजपाल गाड़ी से बाहर छिटक चुका था और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं उसकी पत्नी अपराजिता वाहन के अंदर सीट बेल्ट में फंसी गंभीर हालत में तड़प रही थी। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। पहले कोटगढ़ अस्पताल और बाद में आईजीएमसी शिमला रेफर किए जाने के दौरान ठियोग के पास उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: खाई में गिरते दहकी गाड़ी, जिं*दा ज.ल गए अंदर बैठे 3 लोग, बुजुर्ग पिता से छीन गया अंतिम सहारा

सैर.सपाटा बना अंतिम सफर

माना जा रहा है कि दोनों पति.पत्नी हिमाचल प्रदेश घूमने आए थे और पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले रहे थे। लेकिन इन्हीं हसीन वादियों के बीच छिपे कठिन और घुमावदार पहाड़ी रास्ते उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गए। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना बताया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें