#अपराध

February 28, 2026

हिमाचल में सन.सनीखेज घटना: युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर लगा ली तीली

कमरे में अकेला था युवक, इसी दौरान उठा लिया ऐसा कदम

शेयर करें:

sirmaur Crime News

नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने खुद पर केरोसीन छिड़क कर आग लगा दी। घटना पांवटा साहिब उपमंडल के ग्राम मानपुर देवड़ा की है, जिसने पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर आगामी जांच में जुट गई है।

कमरे में युवक ने खुद को लगाई आग

प्राप्त जानकारी के अनुसार मानपुर देवड़ा निवासी 40 वर्षीय हेमराज ने शुक्रवार रात कथित तौर पर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़का और आग लगा ली। केरोसीन के चलते आग कुछ ही पलों में भड़क गई और हेमराज पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गया। आग से झुलसने पर युवक जोर जोर से चीखने लगा, जिसे सुन कर युवक के परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। युवक को आग से घिरा देख मौके पर अफरा तफरी मच गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: खाई में गिरते दहकी गाड़ी, जिं*दा ज.ल गए अंदर बैठे 3 लोग, बुजुर्ग पिता से छीन गया अंतिम सहारा

ग्रामीणों ने किया आग बुझाने का प्रयास

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत साहस दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और 108 एंबुलेंस को बुलाया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को तत्काल सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार युवक का शरीर 40 प्रतिशत से अधिक झुलस चुका है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में उपचार कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बीच सड़क पलटी बजरी से भरी बोलेरो कैंपर, एक व्यक्ति की मौके पर थमी सांसें; दो घायल

मानसिक तनाव की आशंका

पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि हेमराज पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी परेशानी के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल को केंद्र का बड़ा तोहफा: फोरलेन के लिए दिए 294 करोड़, गडकरी ने पोस्ट कर लिखी ये बात

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही सिंहपुरा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और परिजनों सहित अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह घटना एक बार फिर मानसिक तनाव और सामाजिक दबाव जैसी समस्याओं की गंभीरता को उजागर करती हैए जहां एक पल का फैसला जिंदगी और मौत के बीच की दूरी बना देता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख