कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कागंड़ा जिले में आज 15 अगस्त के दिन सुबह-सवेरे एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पालमपुर के इक्कू मोड़ पर एक पिकअप गहरी खाई में गिर गई है। इस भयानक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 15 बच्चों समेत 23 लोग घायल हुए हैं।
श्रद्धालुओं से भरी थी पिकअप
मृतकों में दो महिलाओं भी शामिल हैं। हादसे के गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे के बाद से मौके पर चीख-पुकार मची हुई है। बताया जा रहा है कि पिकअप में महिलाओं और बच्चों समेत कुल 29 लोग सवार थे- जो कि पंजाब के मोगा से चामुंडा मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए आए थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में जिपलाइन करते वक्त टूटी रस्सी- उजड़ा महिला का सुहाग, छुट्टियां बिताने आया था कपल
गहरी खाई में गिरी पिकअप
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा आज सबुह करीब साढ़े सात बजे चामुंडा-धर्मशाला सड़क पर इक्कू मोड़ स्थित बैली होटल के पास पेश आया है। हादसे में जदरंगल के पास पिकअप गहरी खाई में गिर गई है। पुलिस को गाड़ी गिरने की सूचना स्थानीय लोगों ने दी।
4 की मौत, 23 घायल
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, अन्य तीन लोगों ने टांडा अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : मणिमहेश से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार नदी में समाई- 3 लापता, रेस्क्यू में जुटी NDRF की टीम
गाड़ी की ब्रेक हो गई फेल
शुरुआती जांच में हादसे का कारण गाड़ी की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। मगर इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा हादसे के कारणों का पता लगा जाया रहा है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
मृतकों की पहचान
हादसे में जान गंवाने वाले चारों लोग बग्गीके, मोगा पंजाब के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान-
- लंबी सिंह (35) पुत्र प्रकाश चंद
- किरण (33) पत्नी लंबी सिंह
- जसवीर सिंह (35) पुत्र बरयाम सिंह
- परमजीत कौर (40) पत्नी गुरमेल सिंह
यह भी पढ़ें : नितिन गडकरी ने सुनी हिमाचलियों की आवाज, चंडीगढ-मनाली हाईवे पर टोल प्लाजा किया बंद
घायलों की पहचान
इस हदास में तीन सगे भाई, पत्नी-पत्नी और उनके बच्चों समेत कई लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान-
- हरप्रीत सिंह (9) पुत्र राम सिंह, निवासी बाघी
- अनमोल सिंह (13) पुत्र राम सिंह, निवासी बाघी
- करम सिंह (35) पुत्र राम सिंह निवासी बाघी
- जसप्रीत सिंह (8) पुत्र लंबी सिंह
- सतनाम (13) पुत्र जकसीर
- आकाशदीप (16) पुत्र कर्म जीत
- अर्शदीप (19) पुत्र माणक सिंह
- अर्शदीप (20) पुत्र जसवीर
- बलविंदर कौर (21) पुत्री बलदेव सिंह
- हरमन (23) पुत्र जगदेव
- लवप्रीत (24) पुत्र कुलवंत सिंह
- लखवीर सिंह (27) पुत्र भजन सिंह
- कुलवंत सिंह (35) पुत्र गुरचरण सिंह
- अमनदीप (32) कौर पत्नी कुलवंत
- हरमीत सिंह (11) पुत्र कुलवंत सिंह
- हरमनप्रीत सिंह (11) पुत्र कुलवंत सिंह
- हरसिमरन कौर (11) पुत्री कुलवंत सिंह
- वीरेन्द्र (30) पुत्र हरवंश सिंह
- फतेह सिंह (15) पुत्र गुरमेल सिंह
- सहप्रीत सिंह (11) निरमय सिंह
- निर्भय (34) पुत्र प्यारा सिंह, निवासी बागी
- अंग्रेज (38) पुत्र शिंदर सिंह (ड्राइवर)
यह भी पढ़ें : हिमाचल: बंदरों की रखवाली के लिए खेत गई मां-बेटी नाले में बही- आधे KM दूर मिली देह
दो लोग सुरक्षित
इस हादसे में दो लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। दोनों बागी के रहने वाले हैं- जिनकी पहचान :
- पूनम (35) पत्नी राधेश्याम
- सिमरन कौर (30) पत्नी निर्भय सिंह
