#हादसा

October 24, 2026

हिमाचल : सड़क हा*दसे ने छीन लिया परिवार का बेटा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा वाहन

अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन 

शेयर करें:

Himachal Pradesh News

मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से एक बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां पर एक छोटा हाथी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि चालक की मौत हो गई। 

अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी के शिवाबदार क्षेत्र में गुरुवार शाम पेश आया है। यहां पर मेहनी गांव के पास मेहनी रोड पर एक छोटा हाथी वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और करीब 50 से 60 मीटर नीचे घ्राण रोड पर जा गिरा। वाहन सवार चालक हादसे में गंभीर घायल हो गया। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पानी के टैंक में गिरा साढ़े तीन साल का मासूम, मां-दादी के सामने निकले प्राण

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद घायल को इलाज के लिए जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया। परिजन और अन्य लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पवन कुमार पुत्र लीलाधर, निवासी गांव शिवाबदार के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जरूरी जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जगह बारिश-बर्फबारी; जानें अपडेट

हादसा कैसे हुआ, जांच के बाद चलेगा पता

SP मंडी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वाहन आखिर किस वजह से अनियंत्रित हुआ और हादसा कैसे हुआ, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख