मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक हृदयविदारक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन ली हैं। नगर परिषद नेरचौक के वार्ड नंबर 9 डडौर में अढ़ाई साल के बच्चे की पानी से भरी बाल्टी में गिरने से मौत हो गई है।

अढ़ाई साल के मासूम की मौत

इस घटना के बाद पूरे परिवार व क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। मृत बच्चे की पहचान अनिरुद्ध अबरोल पुत्र रोहित अबरोल के रूप में हुई है। नन्हे अनिरुद्ध की मौत के बाद उसकी मां बेसुध हो गई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल का बेटा ऑस्ट्रेलिया में बना मेयर, कभी करता था पार्ट टाइम जॉब- परिवार गदगद

आखिरी बार किसके साथ अनिरुद्ध?

जानकारी के अनुसार, बीते कल सोमवार को अनिरुद्ध की मां घर में कपड़े धो रही थी। कपड़े धोने के बाद जब वह कपड़े सुखाने के लिए बाथरूम से बाहर गई तो अचानक उसे चक्कर आ गया और वो बेहोश होकर गिर गई।

क्या हुआ अनिरुद्ध के साथ?

इसी दौरान मासूम अनिरुद्ध बाथरूम में चला गया और वहां रखी पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। कुछ देर बाद जब अनिरुद्ध की मां को होश आया तो उसने बेटे को आसपास तलाशना शुरू किया। इसी दौरान उसकी नजर बाथरूम में रखी बाल्टी पर पड़ी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में लगातार दो दिन बारिश-बर्फबारी : 4 जिलों में अलर्ट, जानें मौसम अपडेट

मां को कहां मिला अनिरुद्ध?

मासूम को बाल्टी में पड़ा देखकर मां के होश उड़ गए। उसने तुरंत शोर मचाया और परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी दी। परिजन बिना देर किए बच्चे को उपचार के लिए श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी।

कब हुई अनिरुद्ध की मौत?

डॉक्टरों ने जांच के बाद अनिरुद्ध को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बच्चे की मौत से माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि, पूरे इलाके में माहौल गमगीन बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- छुट्टी के दिन सचिवालय पहुंचे CM सुक्खू, नई भर्तियों और कैबिनेट बैठक की तैयारियों का लिया जायजा

क्या करते हैं अनिरुद्ध के पिता?

अनिरुद्ध के पिता रोहित अबरोल की कपड़े की दुकान है। परिवार के लिए यह हादसा ऐसा सदमा बन गया है- जिसकी भरपाई संभव नहीं है। दीपावली के अगले ही दिन घर का चिराग बुझ गया। त्योहार के आसपास घर में जहां खुशियों का माहौल होना चाहिए था, वहां मासूम की मौत के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है।

कहां पहुंची पुलिस जांच?

SP मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। बच्चे की मां और अन्य परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। फिलहाल, पुलिस टीम घटना से ज

यह भी पढ़ें- हिमाचल : पुरानी रंजिश का दर्दनाक अंत, शख्स ने थार से कुचले भाई-भाभी; 2 बेटियों की उजड़ी दुनिया

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

विदित रहे कि, मंडी जिले में पानी से भरे बर्तनों और टैंकों में गिरने से बच्चों की जान जाने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। जिसमें-

  • 20 जनवरी, 2026 को सरकाघाट उपमंडल के तारगंला गांव में पानी से भरे टब में गिरने से पौने तीन साल की बच्ची की मौत हुई थी।
  • 27 मार्च, 2026 को पद्धर क्षेत्र में नेपाली मूल की एक वर्षीय बच्ची ने बाल्टी में डूबने से दम तोड़ दिया था।
  • 22 अगस्त, 2026 को कोटली उपमंडल के बरयार गांव में आंगन में बने पानी के टैंक में डूबने से चार वर्षीय बच्चे की जान चली गई थी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें