कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में 24 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है- जो कि जिला मंडी के सरैणी गांव का रहने वाला था।

लापरवाही ने ली चालक की जान

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त गाड़ी में सिर्फ अनिल कुमार ही मौजूद था। हादसा लापरवाही और तेज रफ्तरी से गाड़ी चलाने के कारण हुआ है। यह भी पढ़ें: कोर्ट में फंसी हिमाचल सरकार : 5 मामलों में खिलाफ आया फैसला

खाई में गिरी कार

जानकारी के अनुसार, उपमंडल आणी के राणा बाग से पीछे करीब 100 मीटर की दूरी पर अनिल कुमार की कार नंबर HP27A-0537 सड़क से करीब 50 फुट नीचे खड्ड में गिर गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार चालक अनिल की मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की जांच कर रही पुलिस

मामले की पुष्टि करते हुए SP कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि यह हादसा तेज रफ्तारी से गाड़ी चलाने और चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। मृतक का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल, पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:

चलती कार में लगी आग, दंपति थे सवार

जिला कुल्लू में एक भयानक कार हादसा पेश आया है। यहां मणिकर्ण घाटी के मलाणा सड़क मार्ग पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसे के वक्त कार में दंपति सवार थे। आग लगने के कारण कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। दोनों पति-पत्नी अपनी कार से मणिकर्ण घूमने के लिए आए थे। मगर रास्ते में उनकी कार हादसे की शिकार हो गई। आग लगने के...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रक ने बुलेट सवार को कुचला, मिली दर्दनाक मौत

यह दुखद खबर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला से सामने आया है। यहां नाहन शहर के वाल्मीकि नगर में रहने वाले एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक की पहचान अश्वनी नारनौल के रूप में हुई है- जो की 41 साल का था। अश्वनी अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है। अश्वनी की बेटी महज 6 महीने के है और बेटा आठ साल का है। अश्वनी पिकअप चलाकर अपने घर-परिवार का गुजारा करता था। अश्वनी की मौत की खबर सुनने के बाद परिवार सदमे में है। अश्वनी घर से कुरुक्षेत्र में एक भोग रस्म में हिस्सा लेने के लिए अपनी बुलेट पर निकला था। इसी बीच ट्रक…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें