ऊना। हिमाचल के ऊना जिले में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। हरोली के बाथड़ी गांव में एक टिप्पर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 12 फीट नीचे बनी अस्थायी झुग्गियों पर जा पलटा। हादसे के वक्त झुग्गी के अंदर मां और उसकी 6 साल की बेटी मौजूद थीं। दोनों टिप्पर के नीचे दब गईं और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
टिप्पर के नीचे दबी मां-बेटी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा जिला ऊना के हरोली क्षेत्र के बाथड़ी गांव में पेश आया है। यहां पर आज सोमवार को एक टिप्पर अचानक अनियंत्रित होकर करीब 12 फीट की ऊंचाई से नीचे बनी अस्थायी झुग्गियों पर पलट गया। हादसे के समय झुग्गी के अंदर मां और उसकी 6 साल की बेटी मौजूद थीं।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का कर्मचारियों को दिवाली तोहफा: जल्द खाते में आएगा DA, अब एरियर पर टिकी नजरें
मृतकों की पहचान
टिप्पर के नीचे दबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय रिंकी और उसकी 6 साल की बेटी कोमल के रूप में हुई है। दोनों बिहार की रहने वाली थीं और कुछ समय से बाथड़ी में अस्थायी रूप से रह रही थीं।
क्रशर पर काम करता था महिला का पति
बताया जा रहा है कि रिंकी का पति भी इसी क्रशर पर काम करता था। परिवार झुग्गी बनाकर वहीं रह रहा था। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की नई पहल: हिमाचल की 136 पंचायतों को जारी किए 25-25 लाख; जानें क्या है कारण
हादसे के बाद चालक टिप्पर छोड़कर फरार
घटना के बाद टिप्पर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद DSP हरोली मोहन रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
पोस्टमार्टम के लिए भेजे मां-बेटी के शव
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है और मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
सुक्खू सरकार की नई पहल: हिमाचल की 136 पंचायतों को जारी किए 25-25 लाख; जानें क्या है कारण
लापरवाही का मामला, चालक के खिलाफ केस दर्ज
DSP हरोली मोहन रावत ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसा टिप्पर चालक की लापरवाही के कारण हुआ लग रहा है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फरार चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
