शिलाई (सिरमौर)। हिमाचल में हर दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की जान जा रही है। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत की दुखद खबर सामने आई है। यह हादसा हिमाचल के सिरमौर जिला में उत्तराखंड की सीमा पर आज यानी शुक्रवार दोपहर बाद हुआ है। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है।
सिरमौर के रोनहाट में हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार सिरमौर के साथ लगती उत्तराखंड सीमा पर आज दोपहर सोलन-मीनस मार्ग पर अंबोटा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक पिकअप वाहन ने पहले एक कार को जोरदार टक्कर मार दी और उसके बाद अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: चाचा के दोस्त ने लूटी भतीजी की आबरू, प्रेगनेंट हुई तो हुआ खुलासा
300 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप
बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन उत्तराखंड के विकासनगर से रोनहाट लौट रहा था। इसी दौरान रोनहाट से चार किलोमीटर पहले ही एक मोड़ पर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित वाहन एक कार से टकराने के बाद करीब 300 फीट गहरी खाई में लुढ़कते हुए खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: 9वीं की छात्रा को एक दोस्त ने मिलने बुलाया और दो ने लूटी आबरू
20 और28 साल के दो युवकों की मौत
हादसे के समय पिकअप वाहन में चालक सहित दो लोग सवार थे। इन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान मनाल गांव के 20 वर्षीय अमित और टंडियां गांव के 28 वर्षीय संदीप के रूप में हुई है। यह दोनों ही रोनहाट उपतहसील के रहने वाले थे। वहीं पिकअप की टक्कर से कार में सवार तीन लोग चमत्कारिक रूप् से सुरक्षित बच गए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बेटे के साथ बागीचे में गया था शख्स, ऊपर आ गिरा पेड़, पसरा मातम
पुलिस ने कब्जे में लिए शव
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची दोनों सवारों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने कड़ी मशकत के बाद शवों को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सतलुज नदी में डूबे दो दोस्त, एक को बचाने गया-दूसरा भी डुबा
प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को दी फौरी राहत
वहीं स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतकों के परिवारों को 25,000 रुपए तत्काल राहत राशि जारी की। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
