मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से एक दुखद खबर सामने आई है। जिसने सभी को गमगीन कर दिया है। यहां पर यहां घास काटने गई 50 वर्षीय महिला की पहाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत हो गई।
अचानक पैर फिसलने से खाई में गिरीं
जानकारी के अनुसार, मामला जिला मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कल्हणी के जांओ गांव से सामने आया है। बता दें कि महिला देवी शनिवार को मवेशियों के लिए घास काटने घर से निकली थीं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : रात के अंधेरे में डंपर से टकराई कार- 3 लोगों की मौके पर मौ**त, मची चीख-पुकार
himachl Mandi News
शाम तक घर नहीं लौटीं तो शुरू की तलाश
शाम तक जब महिला देवी घर वापस नहीं पहुंचीं तो परिवार वालों को चिंता होने लगी। इसके बाद परिजनों और गांव के लोगों ने मिलकर उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान पहाड़ी पर उनके गिरने के निशान मिले।
यह भी पढ़ें : होटल का कमरा... 4 युवक, एक युवती; हो रही थी चिट्टे की डील- पुलिस ने मारा छापा
ग्रामीणों ने करीब 200 मीटर नीचे तक खोजबीन की, जहां झाड़ियों में तुलसी देवी का शव मिला। मृतका की पहचान तुलसी देवी पत्नी उत्तम चंद, निवासी जांओ के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।
कड़ी मशक्कत के बाद शव खाई से निकाला
शव काफी नीचे खाई में झाड़ियों के बीच फंसा हुआ था। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर शव को खाई से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले में जरूरी कार्रवाई शुरू की।
पोस्टमार्टम के लिए मंडी भेजा शव
ग्राम पंचायत कल्हणी की प्रधान द्रोपती देवी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मंडी अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने हादसे पर दुख जताते हुए मृतका के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
