कांगडा। हिमाचल में आए दिन दुर्घटनाओं की ख़बरें सामने आ रही हैं। कब किसके साथ कहां पर कोई दुर्घटना घट जाए, पता नहीं होता है। इन्हीं बढ़ती खबरों के बीच अब जिला कांगडा में बैजनाथ के तहत आती बैजनाथ-पपरोला पंचायत से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। यहां सुबह की सैर को निकला शख्स जिंदा वापस नहीं लौट सका। व्यक्ति की रास्ते में अचानक गिरने से मौत हो गई है।
सैर पर निकले शख्स की गिरने से मौत
प्राप्त सुचना के अनुसार मृतक विनोद रोज सुबह सैर करने जाता था। वह रोज़ की ही तरह सुबह सैर करने के लिए बाहर गया हुआ था। जब वह सैर कर वापस लौट रहा था, उसी दौरान अचानक से घर से कुछ ही दूरी पर विनोद का पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। विनोद की उम्र 50 वर्ष बताई जा रही है।
अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान
विनोद के गिरने की सूचना जैसे ही उसके परिजनों को मिली, वह तुरंत ही मौके पर पहुंचे और विनोद को तुरंत नजदीकी आयुर्वेदिक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की इस तरह से अचानक हुई मौत से पूरा परिवार सदमें में है।
यह भी पढ़ें : पहले ट्रक से भिड़ी फिर बच्ची समेत 5 वाहनों को रौंद दिया
पीछे छोड़ गया दो बेटियां
बतौर रिपोर्ट्स, विनोद के घर में बुजुर्ग मां, पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं, जिन्हें वह रोता बिलखता छोड़ गया है। विनोद की पत्नी अचानक हुई पति की मौत के सदमें को सहन नहीं कर पा रही है और उसका रो रोकर बुरा हाल है। विनोद की मौत की खबर सुनते ही उसका पूरा परिवार तो सदमे में है ही साथ उसके गांव में भी दुख का माहौल है। यूं अचानक ही विनोद के दुनिया त्यागते ही परिवार पर मुसीबतों का बोझ आ पड़ा है।
यह भी पढ़ें: अपने ही हाथों उजाड़ दिया अपना सुहाग, फिर बोली- बाथरूम में गिर गए थे
पुलिस कर रही मौत के कारणों की जांच
थाना प्रभारी भूपिंदर ठाकुर ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उनके अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं।
यह भी पढ़ें : झरने में नहाकर लौट रहे थे 5 यार- खाई में गिरी कार, 2 परलोक सिधारे
