चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक और दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
गहरी खाई में गिरी कार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा चंबा जिले के नकरोड़-हिमगिरि मार्ग पर देर रात पेश आया है। बताया जा रहा है कि ऑल्टो कार नंबर HP44A 0494 नकरोड़-हिमगिरि डैम साइट सड़क से गुजर रही थी, तभी अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब नहीं लगेंगे इथेनॉल और सरिया उद्योग, सुक्खू सरकार ने आखिर क्यों लिया ऐसा फैसला; जानें
चार लोगों की मौत
हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार के अंदर 4 लोगों सवार थे जिनकी मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बचाव टीम के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि कार से टकराकर कुछ शव खाई में जा गिरे, वहीं कुछ शव पेड़ों पर अटके हुए मिले।
मृतकों की पहचान
- शुकरदीन उम्र 52 साल, पुत्र शक मोहम्मद, निवासी गांव करमुंड, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा।
- सलमान उम्र 25 साल, पुत्र ताज मोहम्मद, निवासी गांव करमुंड, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा।
- ताशी उर्फ बिट्टू उम्र 41 साल, पुत्र किशन चंद, निवासी गांव करमुंड, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा।
- संजू उम्र 22 साल, पुत्र खेम राज, निवासी गांव करमुंड, डाकघर टिकरीगढ़, तहसील चुराह, जिला चंबा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के इन बिजली बोर्ड कर्मियों को तोहफा: 15 हजार रुपए तक बढ़ा वेतन, चेतावनी भी मिली
पुलिस कर रही मृतकों की पहचान
वहीं, पुलिस और प्रशासन की टीमें भी सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गईं और कड़ी मशक्कत के बाद राहत टीमों ने खाई में गिरी कार तक पहुंचकर शवों को बाहर निकाला। फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
