मंडी। हिमाचल में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटों में सूबे में अलग-अलग जगहों पर कई भयानक हादसे पेश आए हैं- जिनमें कई लोगों की जान भी चली गई है। जबकि, कई लोग घायल हुए हैं। इसी कड़ी में अब ताजा मामला मंडी जिले से रिपोर्ट हुआ है।
अस्थियां विसर्जित कर लौट रहा था परिवार
जिले में बेहद दुखद हादसा पेश आया है। यहां पर एक परिवार जो पहले ही अपने किसी के चले जाने से दुखी है- उस परिवार के साथ एक और हादसा पेश आ गया है। दरअसल, द्रंग घाटी में एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई है। इस गाड़ी में एक बेटा अपने पिता की अस्थियां विसर्जित कर हरिद्वार से वापस अपने परिवार के साथ घर लौट रहा था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : जंगल चरने गए पशुओं को लाने गई थी महिला, पति को बैल के नीचे दबी मिली- थम गई थी सांसें
गहरी खाई में गिरी गाड़ी
यह हादसा बीती देर रात करीब 3 बजे पेश आया है। हादसे के वक्त गाड़ी में एक ही परिवार के कुछ लोग सवार थे। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी-नुकसान नहीं हुआ है। हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
ड्राइवर का बिगड़ा बैलेंस
बताया जा रहा है कि यह लोग हरिद्वार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ड्राइवर का गाड़ी पर से संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें : AAP पर गरजे अनुराग, बोले- पंजाब को नशा मुक्त नहीं, नशा युक्त बनाया- भारी कर्ज में डुबोया प्रदेश
घायलों क पहचान
- प्रांशु पठानिया (37)
- विवेक शर्मा
- विजय शर्मा
- उमा शर्मा
गाड़ी में फंसे लोग
गाड़ी गिरने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पधर से एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बहाना बना स्कूल से की छुट्टी, पिता के काम पर जाते ही बेटी ने उठा लिया गलत कदम- सदमे में परिवार
चार लोग गंभीर रूप से घायल
इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर मौजूद डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी घायलों को जोनल अस्पताल मंडी रेफर कर दिया। अभी भी सभी घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
ड्राइवर को आई नींद की झपकी
शुरुआती जांच में हादसे का कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आना और तेज रफ्तारी बताया जा रहा है। मगर अभी हादसे के अशली कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस टीम द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है।
