#राजनीति

June 17, 2025

AAP पर गरजे अनुराग, बोले- पंजाब को नशा मुक्त नहीं, नशा युक्त बनाया- भारी कर्ज में डुबोया प्रदेश

लुधियाना उपचुनाव में आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

शेयर करें:

anurag singh thakur

हमीरपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने पंजाब के लुधियाना उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जोरदार प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने एक भव्य रोड शो और जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता आज आम आदमी पार्टी के शासन से बेहद परेशान है, और यह चुनाव राज्य की जनता के लिए अपनी नाराजगी जताने का मौका है।

'नशा मुक्त' का वादा, 'नशा युक्त' की हकीकत

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले पंजाब को नशा मुक्त बनाने का वादा किया था, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।

यह भी पढ़ें : खाई में गिरी प्राइवेट बस, एक का छिन गया जीवन; ड्राइवर समेत कई लोग दबे- रेस्क्यू जारी

राज्य में नशे की समस्या और गंभीर होती जा रही है और युवा पीढ़ी इसकी चपेट में फंस रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने "नशा मुक्त पंजाब" का सपना दिखाकर जनता को भ्रमित किया और सत्ता में आते ही उस वादे से मुंह मोड़ लिया।

विकास रुका, वादे अधूरे

अनुराग सिंह ठाकुर ने आगे कहा कि AAP सरकार के कार्यकाल में पंजाब में विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। युवाओं को रोजगार देने, किसानों को राहत देने और भ्रष्टाचार खत्म करने जैसे जिन मुद्दों को लेकर पार्टी सत्ता में आई थी, वे सारे वादे अधूरे रह गए हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में खराब रिज्लट पर शिक्षा विभाग का सख्त एक्शन- प्रिंसिपलों को नोटिस जारी, रूकेगा इन्क्रीमेंट

उन्होंने बताया कि पार्टी ने चुनाव से पहले 22 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देने की बात कही थी, लेकिन अब तक एक भी फसल पर कानूनी रूप से MSP लागू नहीं की गई है।

पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब

अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर राज्य में बाहरी नेतृत्व थोपने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी राज्यसभा और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर ऐसे नेताओं को लाना चाहती है जिन्हें दिल्ली की जनता पहले ही नकार चुकी है। इससे साफ संकेत मिलता है कि आम आदमी पार्टी अपने नेताओं के निजी हितों की पूर्ति के लिए पंजाब की जनता के जनमत का उपयोग कर रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में इन कर्मचारियों को मिलेगी यूनिफाइड पेंशन स्कीम, सरकार ने जारी की गाइडलाइन

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि माफिया राज को रोकने के बजाय सरकार ने खुद ही राज्य को माफियाओं के हवाले कर दिया है।

उपचुनाव बना जनाक्रोश का मंच

अनुराग ठाकुर ने जनसभा में मौजूद लोगों से आह्वान किया कि वे लुधियाना उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को उसकी नाकामियों का मुंहतोड़ जवाब दें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव पंजाब की जनता के पास एक अवसर है, जहां वे सरकार को यह बता सकते हैं कि वादाखिलाफी और कुशासन अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख