#हादसा

June 17, 2025

हिमाचल : जंगल चरने गए पशुओं को लाने गई थी महिला, पति को बैल के नीचे दबी मिली- थम गई थी सांसें

पहले सभी पशुओं को छोड़ा घर, दोबारा बैल को लाने गई जंगल

शेयर करें:

Bilaspur News

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में पशुपालन जीवन का अभिन्न हिस्सा है। अधिकतर घरों में लोग बैल, गाय, बकरी जैसे पशु पालते हैं और इन्हें परिवार का सदस्य मानकर सेवा करते हैं। खासकर जब पशु बीमार हो जाए तो लोग दिन-रात उनकी सेवा में लगे रहते हैं। लेकिन यह सेवा भाव कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो जाता है। ऐसा ही एक मामला सूबे के बिलासपुर जिले से सामने आया है।

बैल के नीचे दबने से महिला की मौत

यहां पर श्री नयना देवी जी क्षेत्र के ओयल गांव में एक महिला की अपने ही बैल के नीचे दबने के कारण मौत हो गई है। घटना के वक्त महिला अपने बीमार बैल को जंगल से घर लाने गई हुई थी। इस घटना के बाद पूरे गांव में माहौल गमगीन बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल घूमने आए 24 पर्यटकों का टैंपो पलटा, दो नहीं बचे- जुड़वा बहनों की हालत गंभीर

जंगल में चरने छोड़े थे पशु

परिजनों ने बताया कि बीते कल महिला ने अपने पशुओं को घर के पास के जंगल में चरने के लिए छोड़ा हुआ था। दोपहर बाद वो जंगल से पशुओं को वापस लाने गई थी। ऐसे में पहले उसने कुछ पशुओं को घर छोड़ा।

बीमार बैल के नीचे दबी महिला

उसके बाद वो अपने बीमार बैल को लाने के लिए वापस जंगल गई। हालांकि, काफी देर तक महिला वापस घर नहीं आई- तो उसका पति जंगल की ओर उसे ढूंढने निकल पड़ा। इस दौरान उसे उसकी पत्नी जंगल में बैल के नीचे दबी हुई दिखाई दी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : खाई में गिरी प्राइवेट बस, एक का छिन गया जीवन; ड्राइवर समेत कई लोग दबे- रेस्क्यू जारी

पूरे गांव में माहौल गमगीन

उसने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह पत्नी को बैल के नीचे से निकाला। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। बैल के नीचे दबने से महिला की मौत हो चुकी थी। मृतका की पहचान 35 वर्षीय परमजीत पत्नी जोगिंद्र सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूर गांव में दुख का माहौल है।

जानलेवा साबित होती सेवा

विदित रहे कि, हाल के वर्षों में प्रदेश के कई जिलों से ऐसे मामले सामने आए हैं-जहां लोग बीमार या कमजोर पशु को संभालते हुए उनकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए या उनकी मौत हो गई। विशेषकर बैल और गाय जैसे भारी शरीर वाले पशु जब बीमार होकर जमीन पर गिरते हैं, तो कई बार उनके नीचे बैठे या सहारा दे रहे व्यक्ति को कुचल देते हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बहाना बना स्कूल से की छुट्टी, पिता के काम पर जाते ही बेटी ने उठा लिया गलत कदम- सदमे में परिवार 

ऐसे मामलों में अधिकांश बार जानवर अचानक गिर पड़ता है या उठने के प्रयास में अपना संतुलन खो देता है। बुजुर्ग, महिलाएं या बच्चे जो उनकी सेवा में लगे होते हैं, वे समय पर बच नहीं पाते और गंभीर हादसे का शिकार हो जाते हैं। कई घटनाएं ऐसी भी होती हैं, जब व्यक्ति पशु के नीचे दबने से बेहोश हो जाता है और समय पर मदद न मिलने से उसकी जान चली जाती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख