सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई है। जबकि, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
गहरी खाई में गिरी कार
हादसा उस समय हुआ जब चंडीगढ़ से आए चार युवक कार में सवार होकर जंगेशु मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक कार चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में गहराया पेट्रोल संकट : रात को पंपों में खत्म हो गया तेल, सुबह वाहनों की लगी लंबी कतारें
चार लोग थे सवार
जानकारी के अनुसार, यह हादसा परवाणू के समीप जंगेशु मार्ग पर हुआ। कार के खाई में गिरते ही आसपास के लोगों ने तेज आवाज सुनी और तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी।
एक की मौके पर मौत
बताया जा रहा है कि कार कई फीट नीचे जा गिरी, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार 26 वर्षीय अभिनव पुत्र हरीश निवासी चंडीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- पर्यटन सीजन में राहत : हिमाचल रूट पर एक जैसा रहेगा हवाई किराया, आखिरी समय पर भी नहीं बढ़ेंगे दाम
तीन युवक गंभीर घायल
वहीं, कार में मौजूद अन्य तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल हुए तीनों युवक चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। घायलों की पहचान-
- विशाल (23) पुत्र छोटे लाल
- नरेश (32) पुत्र जोधराम
- वसार (26) पुत्र इस्लाम
यह भी पढ़ें- UP से महिला को अगवा कर लाए हिमाचल : फिर बार-बार लूटी इज्जत, दो साल की बेटी को...
खाई में फंसे थे घायल
हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। सूचना मिलने के बाद परवाणू पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।
तीनों की हालत चिंताजनक
खाई गहरी होने के कारण पुलिस और बचाव दल को घायलों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद सभी घायलों को तुरंत ESI अस्पताल परवाणू पहुंचाया गया- जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : सिलाई मशीन में छिपा रखा था ढेर सारा चिट्टा, पुलिस ने मां-बेटे संग 3 को डाला सलाखों के पीछे
हादसे के कारणों की जांच
पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
जांच में जुटी पुलिस टीम
DSP अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। जवान बेटे की असमय मौत के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है।
