शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बेहद दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव क्षेत्र में एक कार हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के वक्त कार में दो लोग सवार थे। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है।
हादसे में दो की मौत
हादसा इतना भयानक था कि हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसे में एक शव कार में ही फंस गया था। हादसे के बाद से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। यह भी पढ़ें : CM सुक्खू बोले- कड़े फैसलों से गरीबों को आंच नहीं, पर्सनल टारगेट कर रही BJPघर जा रहे थे दोनों दोस्त
आपको बता दें कि हादसा मंगलवार देर शाम पेश आया है। हादसे के वक्त ऑल्टो कार नंबर HP52B3469 में दोनों लोग सवार होकर अपने घर जा रहे थे। इसी बीच जैसे ही वो गडसारी कैंची के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे खाई में गिर गई।
खाई में गिरी कार
हादसे में कार सवार एक व्यक्ति कार से छिटक कर बाहर गिर गया। जबकि, दूसरा कार में ही फंस गया। हादसे में दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें : हिमाचल में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने ली शख्स की जान, सीजन में दूसरी मौ*तपरिवारों में मची चीख-पुकार
वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संदासू भेज दिया। साथ ही मृतकों के परिजनों को भी सूचित कर दिया। हादसे की खबर सुनने के बाद से पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई है। दोनों लोग चिडगांव के थलातर गांव के रहने वाले थे।मृतकों की पहचान-
- रोशन नाथ (32)
- शांता कुमार (37)
