कांगड़ा/मंडी/सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के दो परिवारों में चीख-पुकार मची हुई है। दो परिवारों ने अपने जवान बेटों को एक भयानक सड़क हादसे में खो दिया है। दोनों बेटे फौज में थे और त्योहर पर छुट्टी लेकर घर आ रहे थे।
हादसे ने उजाड़े दो परिवार
इस हादसे ने दोनों परिवारों को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में जहां जहां माता-पिता का इकलौता सहारा छिन गया है। वहीं, करवाचौथ से महज तीन दिन पहले महिला का सुहाग उजड़ गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : दीवाली से दो हफ्ते पहले बुझा घर का चिराग, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
हादसे में दो फौजियों की मौत
बताया जा रहा है कि 26 वर्षीय फौजी धमेश्वर दत्त अपने दो अन्य साथियों के साथ कार से घर आ रहे थे। धमेश्वर के दोनोंं अन्य साथी भी हिमाचल से ही संबंध रखते हैं। इस हादसे में धमेश्वर के एक साथी 24 वर्षीय कुलदीप की मौत हो गई है। जबकि, तीसरा साथी आशीष निवासी पांवटा साहिब, सिरमौर गंभीर रूप से घायल है।
माता-पिता का था इकलौता सहारा
फौजी धमेश्वर दत्त अपने माता-पिता का इकलौता सहारा थे। इकलौते बेटे की मौत के बाद माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। माता-पिता बेटे के घर आने के खबर से बेहद खुश थे और उसके आने की राह देख रहे थे। मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज फिर होगी भारी बारिश, 8 जिलों में अलर्ट- पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी
दो मासूमों से छिन गया पिता
धमेश्वर शादीशुदा थे और उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। धमेश्वर का बड़ा बेटा 3 साल का है और छोटी बेटी महज 8 महीने की है। इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। धमेश्वर की पत्नी और माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।
करवाचौथ पर आ रहा था घर
परिजनों ने बताया कि उनका बेटा धमेश्वर हिमाचल के ही रहने वाले अपने दो अन्य साथियों के साथ फिरोजपुर से छुट्टियां बिताने घर लौट रहे था। शनिवार शाम को श्री चमकौर साहिब रूपनगर लुधियान रोड पर सामने आ रही एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी के साथ कार की जोरदार टक्कर हो गई।
यह भी पढ़ें : कुल्लू दशहरा उत्सव : नहीं थम रहा तहसीलदार विवाद, अब पुलिस के पास पहुंचा देवता का हरियान
दो की मौत, एक घायल
हादसे के वक्त धमेश्वर के साथ उसके दो और साथी सवार थे। इस हादसे में धमेश्वर और उसके एक साथ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, तीसरे साथी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं।
मृतकों की पहचान
- धमेश्वर दत्त (26) निवासी गांव थाची, मंडी
- कुलदीप कुमार (24) निवासी कांगड़ा
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार बेरोजगारों को विदेश में दिलाएगी नौकरी, कहीं छूट ना जाए मौका- जानें सब कुछ
सैन्य सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
दोनों सैनिकों का उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल होंगे और वीर जवानों को नम आंखों से अंतिम विदाई देंगे। सैनिकों की असमय मौत के बाद दोनों परिवार और गांव स्तब्ध हैं।
