#हादसा

October 6, 2025

हिमाचल : दीवाली से दो हफ्ते पहले बुझा घर का चिराग, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

बाइक पर पीछे बैठा था मोहित- पहाड़ी से गिरा पत्थर

शेयर करें:

boy Chamba News

चंंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिल में दीवाली से कुछ दिन पहले एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार ने एक हादसे में अपना 17 साल का बेटा खो दिया है। बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

17 साल के लड़के की मौत

बताया जा रहा है कि लड़का मोटरसाइकिल पर पीछे बैठ कर जा रहा था। इस दौरान पहाड़ी से एक पत्थर आकर उस पर गिर गया था। हादसे में उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : करवाचौथ पर घर आ रहा था फौजी, कार की हो गई टक्कर- मासूमों से छिन गया पिता

बाइक पर जा रहा था लड़का

 

परिजनों ने बताया कि वो चंबा के पलसूई क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके बेटे मोहित का साथ यह दर्दनाक हादसा बीती 2 अक्टूबर को पेश आया था। हादसे के वक्त मोहित एक बाइक पर पीछे बैठ कर जा रहा था। इसी दौरान पहाड़ी से अचानक एक पत्थर गिरा और मोहित को लग गया।

पहाड़ी से गिरा पत्थर

इस हादसे में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद मोहित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे  टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जीजा को पैसे देकर चरस खरीदने भेजता था साला, अब दोनों पहुंचे सलाखों के पीछे

परिजनों में मची चीख-पुकार

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। लड़के की मौत को लेकर परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। बेटे की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख