मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सुंदरनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक हंसती-खेलती जिंदगी को पल भर में छीन लिया। तेज रफ्तार और रोजगार की भागदौड़ के बीच एक युवा डिलीवरी बॉय की मौत ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
जैसे ही हादसे की खबर गांव और आसपास के इलाकों में पहुंची, शोक की लहर दौड़ गई। परिवार से इकलौता सहारा छिन गया है। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा पड़ा है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल सिया म.र्डर केस- परिवार ने नम आखों से दी लाडली को विदाई, अंतिम यात्रा में पहुंचे हजारों लोग
बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर
जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत नगर परिषद के सलाह वार्ड में स्थित एक पोल्ट्री फार्म के पास देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक नंबर HP32B-3709 के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
बाइक चालक की मौके पर मौत
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह सड़क पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। इस हादसे में बाइक चला रहे तरुण कुमार पुत्र ईश्वर दास की मौके पर ही मौत हो गई। तरुण कुमार गांव सठकन, चच्योट जिला मंडी का रहने वाला था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : दो युवकों से सवा चार किलो चरस बरामद, पंजाब से आए थे डील करने- पहुंचे जेल
Blinkit में डिलीवरी बॉय था तरुण
बताया जा रहा है कि तरुण कुमार Blinkit के साथ डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत था और उस रात भी वह एक ऑर्डर पहुंचाने के लिए निकला हुआ था। रोज की तरह काम में जुटे इस युवक को शायद अंदाजा भी नहीं था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा।
जांच में जुटी पुलिस टीम
मामले की पुष्टि करते हुए SP मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
यह भी पढ़ें : सरकाघाट म*र्डर केस : आज कोर्ट में पेश होगा आरोपी, ग्रामीणों में आक्रोश- फां.सी पर अड़े
खतरे में डाल रहे जान
लोगों का कहना है कि यह हादसा एक बार फिर उस कड़वी सच्चाई को सामने लाता है- जिसमें तेज डिलीवरी की होड़ में काम कर रहे युवा अपनी जान जोखिम में डालने को मजबूर हो जाते हैं। समय पर ऑर्डर पहुंचाने का दबाव, लंबी ड्यूटी और सड़कों पर बढ़ती लापरवाही- ये सब मिलकर उनकी जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं।
