पंचकूला/परवाणु। रोजगार की तलाश में घर से निकली एक युवती को शायद यह अंदाजा भी नहीं था कि उसका सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा। हिमाचल प्रदेश में अपनी ड्यूटी पर जा रही कर्मचारियों से भरी एक इनोवा गाड़ी रास्ते में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक vkSj छह महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

 

हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक युवती ने महज एक माह पहले ही कंपनी में नौकरी शुरू की थी और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के सपने देख रही थीए लेकिन एक दर्दनाक सड़क हादसे ने उसके सभी सपनों को हमेशा के लिए अधूरा छोड़ दिया। हादसे के बाद गाड़ी में सवार लोगों की चीखों से पूरा क्षेत्र दहल उठा। 

फैक्ट्री में काम पर जा रहे सभी सभी लोग

जानकारी के अनुसार सभी कर्मचारी सुबह हिमाचल प्रदेश के परवाणु स्थित एक निजी कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पिंजौर क्षेत्र के नौल्टा गांव के समीप एक तीखे मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते इनोवा सड़क से नीचे उतर गई और करीब 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना अचानक हुआ कि वाहन में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

 

यह भी पढ़ें : नशा तस्करों के 'गॉडफादर' तक पहुंची हिमाचल पुलिस, 309 ग्राम चिट्टे संग पंजाब से धरा आरोपी

पेड़ों ने बचाई कई जिंदगियां

प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों के अनुसार गाड़ी खाई में गिरने के बाद नीचे मौजूद बांस के पेड़ों में अटक गई। यदि वाहन सीधे खाई में और नीचे चला जाता तो नुकसान कहीं अधिक भयावह हो सकता था। हादसे के दौरान गाड़ी के भीतर अफरा-तफरी मच गई। जोरदार झटके के कारण वाहन की सीटें टूट गईं और कई यात्री एक-दूसरे के ऊपर जा गिरे। चीख-पुकार के बीच स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला।

एक महीने पहले शुरू की थी नौकरी

इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाली युवती की पहचान ऊषा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने करीब एक माह पहले ही कंपनी में नौकरी शुरू की थी। बेहतर भविष्य और परिवार की आर्थिक मदद के उद्देश्य से वह नियमित रूप से ड्यूटी पर जा रही थी। परिजनों के अनुसार ऊषा अपनी बहन के घर रह रही थी और वहीं से रोजाना नौकरी के लिए आती-जाती थी। लेकिन सोमवार की सुबह उसके लिए जिंदगी की आखिरी सुबह साबित हुई।

 

यह भी पढ़ें : चंबा ह*त्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: कमरे में पी.टा, गाड़ी में टॉ.र्चर; फिर पुल से नाले में फेंका युवक

पीछे बैठी थी युवती, सिर में लगी गंभीर चोट

परिवार के सदस्यों ने बताया कि हादसे के समय ऊषा वाहन की पिछली सीट पर बैठी हुई थी। गाड़ी खाई में गिरते ही पीछे की सीटें टूटकर आगे की ओर खिसक गईं, जिससे उसे सिर में गंभीर चोट लगी। गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

चालक सहित छह महिलाएं घायल

हादसे में वाहन चालक के अलावा छह महिला कर्मचारी घायल हुई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं, हालांकि सभी की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की बेरुखी बढ़ा रही दृष्टिबाधितों का दर्द, सचिवालय का किया घेराव, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

खुशियों से मातम तक का सफर

जो सफर रोजमर्रा की ड्यूटी के लिए शुरू हुआ था, वह कुछ ही मिनटों में मातम में बदल गया। एक ओर जहां परिवार अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य के सपने संजो रहा था, वहीं दूसरी ओर सड़क हादसे ने उन सपनों को हमेशा के लिए तोड़ दिया। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और पहाड़ी मार्गों पर सावधानी से वाहन चलाने की आवश्यकता की याद दिलाता है। साथ ही यह भी बताता है कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं, क्योंकि कभी-कभी मंजिल तक पहुंचने से पहले ही रास्ता सब कुछ बदल देता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें