#हादसा

September 11, 2026

हिमाचल : गहरी खाई में समाई बोलेरो, एक साथ दो ड्राइवरों की मौके पर मौ**त

दोनों चालकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

शेयर करें:

taxi deep ditch gorge two drivers on spot chamba road himachal police

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। चंबा-भरमौर NH-154A पर कल देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो टैक्सी चालकों की एक साथ जान चली गई।

गहरी खाई में समाई बोलेरो

हादसा दिनका घार के पास हुआ, जहां एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में बोलेरो सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने निखिल, परिवार की तीसरी पीढ़ी करेगी देश सेवा

मृतकों की पहचान

दोनों मृतक भरमौर की मणिमहेश टैक्सी यूनियन से जुड़े हुए थे और दोनों भरमौर के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान-

  • रविंदर कुमार (39) 
  • विशाल कुमार (32)

यह भी पढ़ें- हिमाचल के सरकारी स्कूलों को मिली नई पहचान: अब वर्दी में स्कूल आएंगे सभी शिक्षक

कैसे पेश आया हादसा?

बताया जा रहा है रविंदर कुमार विशाल के साथ लाहल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए गया हुआ था। हादसा रात के समय दिनका घार के पास हुआ। पहाड़ी क्षेत्र में सड़क के किनारे गहरी खाई होने के कारण वाहन नंबर HP-01C-3250 के नीचे गिरते ही दुर्घटना गंभीर रूप ले गई। वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली और पुलिस को भी सूचित किया गया।

 

chamba news

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल की स्थिति का जायजा लेने के साथ पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। गहरी खाई होने के कारण दोनों शवों को सड़क तक पहुंचाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के ऐतिहासिक दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू, 347 देवी-देवताओं को भेजे निमंत्रण

खाई में गिरे थे दोनों शव

पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने हादसे से संबंधित आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

दो टैक्सी ड्राइवरों की मौत

रविंदर और विशाल के निधन की खबर सामने आने के बाद भरमौर क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। दोनों मणिमहेश टैक्सी यूनियन के सदस्य थे और टैक्सी संचालन से जुड़े हुए थे। उनकी अचानक हुई मौत की खबर से साथी टैक्सी चालकों और परिचितों में भी दुख की लहर है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के गढ़ में BJP की बड़ी सेंध- 26 साल बाद शिमला ZP पर कब्जा, निर्दलीय ने बदली गेम

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

स्थानीय लोगों और टैक्सी यूनियन से जुड़े सदस्यों ने दोनों मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। लोगों का कहना है कि सड़क हादसे में दो लोगों की जान चले जाना बेहद दुखद है और इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है।

 

chamba news

हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। वाहन किस परिस्थिति में अनियंत्रित हुआ और खाई में गिरने से पहले घटनास्थल पर क्या स्थिति थी, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सवारियों से भरी HRTC बस की ब्रेक फेल, खाई में लटका टायर; मची चीख-पुकार 

सावधानी बरतें वाहन चालक

विदित रहे कि, चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पहाड़ी और कई स्थानों पर कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाला मार्ग है। ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत रहती है। दिनका घार में हुआ यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी सड़कों पर रात के समय वाहन चलाने के दौरान अतिरिक्त सतर्कता की आवश्यकता को सामने लाता है।

हादसे के कारणों की जांच

फिलहाल पुलिस ने हादसे को लेकर जांच आगे बढ़ा दी है और दोनों मृतकों के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दो टैक्सी चालकों की मौत से उनके परिवारों के साथ-साथ भरमौर के टैक्सी ऑपरेटरों और स्थानीय लोगों में गहरा दुख है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख