#हादसा

September 10, 2026

हिमाचल : गौशाला में घुसा आवारा सांड, 35 वर्षीय शख्स को सींग से उठाकर पटका- थमीं सांसें

घायल हालत में घर पहुंचा अजय, खाना खाने के बाद सो गया

शेयर करें:

himachal kangra news

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां आवारा बैल की टक्कर से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

गौशाला में घुसा आवारा सांड

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के तन्होटू गांव में गौशाला से सामने आया है। यहां पर एक बेसहारा सांड व्यक्ति की गौशाला में घुस गया था। सांड को बाहर निकालने के लिए व्यक्ति गौशाला के अंदर गया। इसी दौरान सांड ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : पिता बस स्टैंड पर लगाते हैं रेहड़ी, बेटी ने NEET पास कर रचा इतिहास- बनेगी डॉक्टर

35 वर्षीय शख्स को सींग से उठाकर पटका

सांड के हमले में घायल होने के बाद अजय किसी तरह अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद उसने खाना खाया और फिर सो गया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए चौबीन आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी लेकर पहुंचे।

हालत बिगड़ने पर अस्पताल किया रेफर

चौबीन आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार के बाद अजय की हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल बैजनाथ रेफर कर दिया गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : भाई को घर से निकालने का षड्यंत्र! बिजली मीटर में फर्जीवाड़ा, पिता-पुत्र पर FIR

प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बेसहारा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि बेसहारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ रही है और इसका जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख