#हादसा

September 10, 2026

हिमाचल : पहले 3 साल का मासूम, अब बुजुर्ग की डूबने से मौ**त- गांव में पसरा मातम

गांववालों ने जलस्रोतों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं

शेयर करें:

man water tank hamipur two cases village people rangar panchayat

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में पानी में डूबने से एक बुजुर्ग पूर्व सैनिक की मौत का मामला सामने आया है। हादसा सुजानपुर थाना क्षेत्र के तहत रंगड़ पंचायत के टपरे गांव में हुआ।

खातरी में डूबने से बुजुर्ग की मौत

यहां घर के पास बनी खातरी में डूबने से 84 वर्षीय पूर्व सैनिक प्रेमु राम की जान चली गई। एक ही पंचायत में चार दिन के भीतर डूबने की यह दूसरी घटना होने से क्षेत्र में भी चिंता का माहौल है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : कॉलेज गई युवती नहीं लौटी घर, तलाश में दर-दर भटक रहे परिजन- फोन भी बं

पानी लेने गए थे प्रेमु राम 

जानकारी के अनुसार प्रेमु राम रोजाना सुबह जल्दी उठकर पूजा-पाठ करते थे। शुक्रवार सुबह भी वह करीब पांच बजे उठे और पूजा-पाठ करने के बाद पानी का लौटा लेने के लिए घर के पास बनी खातरी की ओर गए। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में गिर गए। उम्र अधिक होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाए और पानी में डूब गए।

पुलिस को किया फोन

परिजनों को घटना का पता चलने के बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हादसे की जानकारी मिलते ही सुजानपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मामले से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बुजुर्ग किस परिस्थितियों में पानी में गिरे। प्रथम दृष्टया मामला पानी में डूबने से मौत का बताया जा रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें- शिमला ZP में किसका राज? 2 निर्दलीय बने किंगमेकर, आज होगा कांग्रेस-BJP की किस्मत का फैसला

कार्रवाई में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी प्रकाश ठाकुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

चार दिन पहले तीन वर्षीय बच्चे की भी हुई थी मौत

इस घटना के बाद रंगड़ पंचायत में एक और दर्दनाक हादसा चर्चा का विषय बन गया है। गौरतलब है कि करीब चार दिन पहले इसी पंचायत में खेलते समय एक तीन वर्षीय बच्चा पानी में डूब गया था। हादसे में बच्चे की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के ऐतिहासिक दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू, 347 देवी-देवताओं को भेजे निमंत्रण

चार दिन में दूसरा हादसा

अब चार दिन के भीतर इसी पंचायत में पानी में डूबने की दूसरी घटना सामने आने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। लगातार हुई इन दोनों घटनाओं ने घरों के आसपास बनी पानी की खातरियों और अन्य जलस्रोतों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे जलस्रोतों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख