#हादसा

September 10, 2026

हिमाचल में भीषण हा*दसा: पुल की रेलिंग तोड़ ट्रक 200 फीट गहरी खाई में गिरा; मचा हड़कंप

हादसे को देख सहम गए लोग, खाई में उतर चालक तक पहुंचे

शेयर करें:

Truck accident Hamirpur

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। भोटा बाईपास के पास मोरसू पुल पर एक अनियंत्रित ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर मौजूद लोग कुछ देर के लिए सहम गए। दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

अचानक बेकाबू हुआ ट्रक, रेलिंग तोड़कर खाई में जा गिरा

 

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के गढ़ में BJP की बड़ी सेंध- 26 साल बाद शिमला ZP पर कब्जा, निर्दलीय ने बदली गेम

 

जानकारी के अनुसार ट्रक ऊना की तरफ से आ रहा था। एनएच-103 ऊना-अग्घार हाईवे पर मोरसू पुल के पास पहुंचते ही ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। चालक संभाल पाता, इससे पहले ही ट्रक पुल की रेलिंग से जोरदार तरीके से टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुल की रेलिंग टूट गई और ट्रक सड़क से नीचे करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। देखते ही देखते हाईवे पर चल रहा ट्रक नजरों से ओझल हो गया।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू के 3 कद्दावर मंत्री, 7 MLA भी नहीं बचा पाए जिला परिषद की कुर्सी; कांग्रेस को झटका

हादसा देख सहम गए लोग, मौके पर मची अफरा-तफरी

ट्रक के पुल से नीचे गिरने की घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे की गंभीरता देखते हुए स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। खाई में घायल चालक के फंसे होने की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने बिना देर किए राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

खाई में उतरकर स्थानीय लोगों ने बचाई चालक की जान

जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार और स्थानीय लोगों ने जोखिम उठाते हुए खाई में उतरकर घायल चालक को बाहर निकालने में मदद की। काफी मशक्कत के बाद चालक को खाई से सुरक्षित ऊपर लाया गया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। चालक को हादसे में गंभीर चोटें आने की जानकारी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के ऐतिहासिक दशहरा उत्सव की तैयारियां शुरू, 347 देवी-देवताओं को भेजे निमंत्रण

रेलिंग नहीं होती तो और भयावह हो सकता था हादसा

ट्रक जिस तरह पुल की रेलिंग तोड़कर करीब 200 फीट नीचे जा गिरा, उससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। स्थानीय लोगों की तत्परता के चलते घायल चालक को समय रहते खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा सका।

ट्रक अनियंत्रित कैसे हुआ, जांच के बाद होगा खुलासा

फिलहाल ट्रक के अनियंत्रित होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसा चालक की लापरवाही, तकनीकी खराबी या किसी अन्य वजह से हुआ, इसकी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस और संबंधित विभाग हादसे के कारणों की पड़ताल कर रहे हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख