#हादसा

September 14, 2026

हिमाचल: सांप ने दो मासूमों से छीन ली मां, पिता की पहले ही हो चुकी थी मौ**त; अनाथ हुए दोनों बच्चे

घर पर बिगड़ी महिला की तबीयत 

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां एक आशा वर्कर की सांप के डसने से मौत हो गई। महिला की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके निधन के बाद उनके दो नाबालिग बच्चे मां के साए से वंचित हो गए हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

घर पर बिगड़ी महिला की तबीयत 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के  हटपंग पंचायत के ठाकुरद्वारा गांव से सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीते 12 सितंबर को घर पर महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रेनू बाला के रूप में हुई है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : PG की छात्राओं को गंदे इशारे करता था बुजुर्ग- कैमरे में हुआ कैद, थाने पहुंचीं लड़कियां

पति की मौत के बाद अकेले संभाल रही थीं परिवार

हटपंग पंचायत की प्रधान शशि बाला ने बताया कि रेनू बाला की मौत घर पर सांप के डसने की वजह से हुई। रेनू बाला के पति श्याम सिंह का करीब छह साल पहले निधन हो गया था। पति की मौत के बाद वह अपने परिवार और बच्चों की जिम्मेदारियां अकेले संभाल रही थीं। अब उनके निधन से उनके पीछे दो नाबालिग बच्चे हर्ष और निधि रह गए हैं। मां के चले जाने के बाद दोनों बच्चों के भविष्य को लेकर परिवार और गांव के लोग चिंतित हैं।

मौके पर पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत

रेनू बाला के देवर सुजान सिंह ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे, तब तक रेनू बाला की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने 13 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया। रेनू बाला आशा वर्कर के रूप में काम करती थीं और स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी मदद उपलब्ध करवाती थीं। उनके अचानक चले जाने से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लोग भी दुखी हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : गाय को रोटी देने आई थी 9 वर्षीय लड़की, 55 साल के आदमी ने की गंदी हरकत

ग्रामीणों ने प्रशासन से बच्चों की मदद की मांग की

रेनू बाला के निधन के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार की मदद करने की अपील की है। खासकर दोनों नाबालिग बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से हरसंभव सहायता देने की मांग की है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख