#हादसा

September 12, 2026

हिमाचल में भीषण हा*दसा: 200 मीटर गहरी खाई में समाई कार, दो लोगों ने मौके पर तोड़ा दम

200 मीटर नीचे मिली दुर्घटनाग्रस्त कार

शेयर करें:

himachal chamba news

चंबा। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे हादसों में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। अब ताजा मामला चंबा जिले से सामने आया है, जहां एक कार सड़क से करीब 200 मीटर नीचे लुढ़क गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई।

पुलिस को एंबुलेंस से मिली हादसे की सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला चंबा के भरमौर दिनका घार के पास पेश आया है। यहां पर बीते कल शुक्रवार रात को आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से अनिल कुमार ने सूचना दी कि एक कार सड़क से नीचे गिर गई है। सूचना मिलते ही भरमौर थाना पुलिस की टीम मुख्य आरक्षी अजय कुमार के नेतृत्व में मौके के लिए रवाना हुई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : निर्माणाधीन भवन की छत से गिरा शख्स, निकले प्राण; उजड़ गया हंसता खेलता परिवार

200 मीटर नीचे मिली दुर्घटनाग्रस्त कार

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। जांच के दौरान कार नंबर HP01C-3250 सड़क से करीब 200 मीटर नीचे लुढ़की हुई मिली। पुलिस के मुताबिक, कार में दो लोग सवार थे और दोनों घायल हालत में कार के पास मिले।

दोनों मृतकों की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान रविन्द्र कुमार पुत्र मचला राम, निवासी भरमौर और विशाल कुमार पुत्र करनैल सिंह, निवासी गोसन, भरमौर के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में नशा तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने पंजाब से दबोचा लाखों के चिट्टा तस्करी का मुख्य सप्लायर

अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

पुलिस टीम ने दोनों घायलों को मौके से बाहर निकाला और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भरमौर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए CHC भरमौर में रखा गया है।

हादसे की वजह पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले की आगे की जांच मुख्य आरक्षी अजय कुमार कर रहे हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख