शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हुई युवा टीमेट की मौत के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। इस घटना के बाद टीमेट की नवविवाहिता और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पति की मौत के बाद नई दुल्हन गहरे सदमे में है।
नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग
दुखद बात को यह है कि जिस कर्मचारी की मौत हुई है- उसकी शादी हुए अभी लगभग 45 दिन ही हुए हैं। उसकी पत्नी के हाथों की अभी मेहंदी भी नहीं उतरी उससे पहले ही उसके माथे का सिंदूर मिट गया है। यह दुखद घटना उप तहसील हलोग धामी के सोलहमील क्षेत्र में पेश आई है- जहां पर विद्युत कर्मचारी की करंट लगने के कारण मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का गरीबों से मजाक! 6 महीने बाद डिपो में मिलेगा रिफायंड तेल- चुकाने होंगे ज्यादा दाम
खाना खाने बैठे थे दोनों
बताया जा रहा है कि कल विद्युत कर्मचारी ड्यूटी पर गया था। दोपहर करीब एक बजे वो खाना खाने के लिए घर आया था। कर्मचारी अभी पत्नी के साथ खाना खाने बैठा ही था। इसी बीच उसे एक जरूरी शिकायत पर खाना छोड़कर वापस ड्यूटी पर जाना पड़ा।
जल्द आता हूं वापिस
कर्मचारी पत्नी से कहकर निकला कि वो जल्द काम खत्म करके वापस आएगा। फिर दोनों साथ में खाना खाते हैं। मगर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। पत्नी घर पर पति का इंतजार करती रही और उधर पति की सांसें थम गईं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की SECOND टॉपर बनी सिमरन, बिन पिता की बेटी ने बढ़ाया मां का मान- खुशी से हुई भावुक
मकान में लगाने गया था मीटर
मिली जानकारी के अनुसार, कर्मचारी किसी मकान में नया मीटर लगाने गया था। मीटर लगाते वक्त कर्मचारी ऊंचाई से फिसल गया और LT लाइन से टकरा गया। इस दौरान कर्मचारी को करंट का जोरदार झटका लगा और वो गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया।
करंट का लगा जोरदार टक्कर
इस हादसे में उसके सिर के पीछे और नाक पर गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में उठाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलोग धामी पुहंचाया गया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिता की जिंदगी छीनने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तार, परिवार में कहासुनी को लेकर हुआ था बवाल
डेढ महीना पहले हुई थी शादी
इसके बाद लोगों द्वारा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। मृतक की पहचान हरविंदर सिंह (29) के रूप में हुई है- जो कि कांगड़ा के देहरा में स्थित त्रिपल गांव का रहने वाला था। वर्तमान में हरविंदर अपनी पत्नी के साथ शिमला में रह रहा था। हरविंदर हलोग धामी में टीमेट के पद पर कार्यरत था।
नई नवेली दुल्हन हुई विधवा
हरविंदर की मौत ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया है। हरविंदर के घर पर चीख-पुकार मची हुई है। उसकी नई नवेली दुल्हन बेसुध हो गई है। इस हादसे के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। हरविंदर तीन भाइयाें में सबसे छोटे था। हरविंदर के पिता रविंद्र भी बिजली विभाग से ही सेवानिवृत्त हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की टॉपर बनी इलेक्ट्रीशियन की बेटी, रोजाना 6 घंटे पढ़ने से मिली सफलता -बनना चाहती हैं बैंकर
पूरे परिवार में पसरा मातम
फिलहाल, पुलिस टीम ने IGMC में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। हरविंदर के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शादी वाले घर में जहां खुशियां ही खुशियां थी- वहां अब मातम पसरा हुआ है। जिस घर में बेटा डोली लेकर आया था- अब आज उसी बेटे की अर्थी घर से निकलेगी।
