#यूटिलिटी

June 11, 2025

सुक्खू सरकार का गरीबों से मजाक! 6 महीने बाद डिपो में मिलेगा रिफायंड तेल- चुकाने होंगे ज्यादा दाम

बढ़ती महंगाई के बीच डिपो में बढ़ा रिफाइंड का दाम

शेयर करें:

Refined Oil Ration Depots

शिमला। हिमाचल प्रदेश के डिपो कार्ड धारकों के लिए दो खबरें हैं। एक तो ये कि 6 महीनों बाद सरकारी राशन डिपुओं में दोबारा रिफाइंड तेल मिलना शुरू हो जाएगा। ये खबर गरीबों के लिए राहत तो लेकर आई है लेकिन पूरी तरह नहीं। दरअसल डिपो पर अब से मिलने वाले तेल का दाम बढ़ा हुआ होगा। यही वजह है कि बढ़ती महंगाई के बीच गरीबों के लिए ये फैसला मजाक सा लगता है। लोगों की आय वहीं की वहीं है लेकिन चीजों के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं।

अब कितने में मिलेगा तेल ?

सरकारी डिपों पर आने वाले तेल के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब जो तेल करीब 110 से 120 प्रति लीटर मिलता था, अब वही तेल 134 रूपये लीटर और टैक्स पेयर को 144 प्रति लीटर मिलेगा। इस बढ़े हुए दाम का असर सीधे-सीधे गरीब और लोअर मिडल क्लास की जेब पर पड़ेगा। गरीब आदमी सरकार से आस लगाता है कि सरकार उसके हित में निर्णय लेगी लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भी बैठे हैं पादरी बजिंदर के हितैषी : करवाई थी झूठी FIR- सबूत ही नहीं मिले

क्यों बढ़ाई गई तेल की कीमत ?

तेल के दाम बढ़ाए तो गए हैं लेकिन ये बाजार की कीमत से कम ही हैं। तेल का दाम बढ़ाए जाने का कारण केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी में हुई बढ़ोतरी बताया जा रहा है। इससे ये भी समझ आता है कि बढ़े हुए दामों में सिर्फ हिमाचल की सुक्खू सरकार ही नहीं है बल्कि केंद्र की मोदी सरकार का हाथ भी इस फैसले के लिए जिम्मेदार है।

डिपो में मिलते हैं दो प्रकार के तेल

प्रदेश के डिपों में दो तरह के खाद्य तेल मिलते हैं। इसमें 80 फीसदी सरसों और 20 फीसदी रिफाइंड तेल मिलता है। बीते कुछ वक्त से रिफाइंड तेल के टेंडर मेच्योर नहीं हो पा रहे थे, ऐसा खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया है। इसी वजह के चलते तेल सरकारी डिपों पर नहीं पहुंच रहा था। अधिकारियों के मुताबिक कुछ दिनों में तेल की सप्लाई आने लगेगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल की टॉपर बनी इलेक्ट्रीशियन की बेटी, रोजाना 6 घंटे पढ़ने से मिली सफलता -बनना चाहती हैं बैंकर

डिपुओं से मिल रहा लाभ

बता दें कि हिमाचल में इस समय 19 लाख से अधिक राशन कार्ड उपभोक्ता हैं। राशनकार्ड धारकों को प्रदेश सरकार की ओर से बहुत सारी चीजें कम दामों में दी जाती हैं। जैसे कि-

  • मलका दाल
  • माश दाल
  • दाल चना
  • दो लीटर सरसों तेल
  • चीनी
  • नमक
  • चावल
  • आटा

जेब पर सीधा असर

वहीं, लोगों का कहना है कि डिपुओं में रिफाइंड तेल की आपूर्ति का फिर से शुरू होना जहां एक राहत की खबर है, वहीं बढ़ी कीमतें उपभोक्ताओं के लिए चिंता का कारण बन गई हैं। पहले की तुलना में तीन गुना अधिक कीमत चुकानी होगी, जो विशेष रूप से निम्न और मध्यम वर्ग के परिवारों के बजट को प्रभावित कर सकती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख