शिमला। हिमाचल प्रदेश के लाखों राशनकार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। महंगाई के इस दौर में प्रदेश की सुक्खू सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। प्रदेश के सस्ते राशन डिपो में मिलने वाले सरसों के तेल कम हो गए हैं। अब नए साल से प्रदेश के सस्ते राशन डिपो में लोगों को सस्ते दामों पर सरसों का तेल उपलब्ध करवाया जाएगा।

राशन डिपुओं में सरसों तेल सस्ता

प्रदेश की सुक्खू सरकार से सप्लाई के ऑर्डर की अनुमति मिलते ही प्रदेश भर के राशन डिपो में सस्ता सरसों का तेल पहुंच जाएगा। सरकार के इस प्रयास से प्रदेश के लगभग 19.10 लाख राशन कार्ड धारकों को राहत मिलेगी। सरकार के नए टेंडर खुलने के बाद अब राशन डिपो में लोगों को सरसों का तेल सात रुपए सस्ता मिलेगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के साथ होगी NEW YEAR की शुरुआत, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज

कितने में मिलेगा सरसों तेल?

बता दें कि इस समय प्रदेश भर के राशन कार्ड धारकों को डिपो में 160 रुपए प्रति लीटर सरसों का तेल उपलब्ध करवाया जा रहा है। जबकि, आयकरदाताओं को 161 रुपए में सरसों का तेल डिपो के माध्यम से मिल रहा है। मगर अब अगले माह से लोगों को डिपो में सरसों का तेल सात रुपए प्रति लीटर सस्ता मिलेगा। यानी अब जनवरी महीने से APL और BPL दोनों ही श्रेणियों के परिवारों को सरसों तेल 153 रुपये लीटर मिलेगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 'पेड़ के बदले पैसा'- बेईमान निकला वन अधिकारी, मांग रहा था 3 लाख रिश्वत; हुआ अरेस्ट

19.10 लाख उपभोक्ताओं को राहत

बता दें कि राशनकार्ड धारकों को सस्ते राशन डिपो से प्रति राशन कार्ड दो लीटर सरसों का तेल दिया जा रहा है। जिसमें से एक रिफाइंड तेल होता है। इसी तरह से प्रदेश के 19.10 लाख उपभोक्ताओं को सरकार की और से सस्ते राशन डिपो में तीन दालें, जिसमें मलका माश और चना दाल शामिल है के अलावा दो लीटर तेल, चीनी और नमक सब्सिडी पर दे रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें