शिमला। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और अब लाखों छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है। बोर्ड की ओर से आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन डिजीलॉकर ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी है कि रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा।

कब हुई थीं परीक्षाएं?

10वीं की परीक्षाएं 4 मार्च से 22 मार्च 2025 तक चली थीं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 28 मार्च 2025 को समाप्त हुई थीं। ऐसे मेें उम्मीद जताई जा रही है कि आज या कल में किसी भी वक्त रिजल्ट आ सकता है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के मठ से 11 और 12 साल के तीन भिक्षु लापता - पुलिस खोज में जुटी

कहां मिलेगा रिजल्ट?

जैसे ही HPBOSE रिजल्ट जारी करेगा, आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर 10वीं और 12वीं का रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट:

  1. www.hpbose.org पर जाएं

  2. होमपेज पर '10th Result 2025' या '12th Result 2025' लिंक पर क्लिक करें

  3. मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर दर्ज करें

  4. रिजल्ट स्क्रीन पर खुलेगा — उसे चेक करें और डाउनलोड कर लें

  5. एक प्रिंटआउट लेना न भूलें

यह भी पढ़ें : हिमाचल की पायलट बहू को पाकिस्तान ने किया था पकड़ने का दावा- ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े हैं तार

पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?

  • 10वीं: 95.22% बच्चे पास हुए थे

    • लड़कियां: 96.32%

    • लड़के: 94.22%

  • 12वीं: 85.31% स्टूडेंट्स पास हुए

    • लड़के: 88.14%

    • लड़कियां: 82.52%

इस बार भी लाखों छात्रों और उनके परिजनों को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। डिजीलॉकर, HPBOSE पोर्टल और SMS के जरिए भी रिजल्ट उपलब्ध कराया जा सकता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें