शिमला। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह से ही बादल छा गए और कई जगह हल्की बारिश शुरू हो गई। शिमला में सुबह करीब सवा सात बजे मौसम इतना बदल गया कि आसमान में घने बादलों के कारण कुछ देर के लिए अंधेरा सा छा गया।
शहर में विजिबिलिटी कम
इस दौरान शहर में विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई और कई स्थानों पर यह 20 मीटर से नीचे पहुंच गई। खराब दृश्यता के कारण वाहन चालकों को भी सड़कों पर सावधानी बरतनी पड़ी।
यह भी पढ़ें : व्हीलचेयर से विश्व मंच तक पहुंची हिमाचल की बेटी अंजलि, भारत को दिलाया स्वर्ण पदक; रचा इतिहास
मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान जारी
मौसम में आए इस बदलाव के बीच मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर और मंडी जिलों के अधिकांश हिस्सों तथा शिमला के कुछेक स्थानों पर सुबह 10 बजे तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शिमला के अलावा मनाली, भरमौर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में भी सुबह बारिश दर्ज की गई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादलों के साथ मौसम में ठंडक महसूस की गई।
कमजोर चल रहा मानसून
प्रदेश में पिछले करीब एक सप्ताह से मानसून की सक्रियता कमजोर बनी हुई है। इस अवधि में हिमाचल में सामान्य से करीब 31 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसका असर प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के मौसम पर भी देखने को मिल रहा है। हालांकि मानसून सीजन की कुल बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक राज्य में सामान्य से करीब 11 फीसदी कम बारिश हुई है।
यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर बोले: दिवाली से पहले PM मोदी हिमाचल को देंगे बड़ी सौगात, छात्रों को मिलेगी राहत
आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी मानसून की सक्रियता में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। अगले एक सप्ताह के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लगातार बारिश पर निर्भर रहने वाले क्षेत्रों में भी मौसम का यह पैटर्न आगे जारी रह सकता है।
आज बारिश के आसार
गुरुवार को प्रदेश के मध्यम ऊंचाई और ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह साफ रहने के बजाय बदलता रह सकता है। इन क्षेत्रों में दिन के दौरान कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बादल अधिक घने हो सकते हैं, जबकि बारिश का दौर अलग-अलग समय पर देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर से निकली विवाहिता के साथ हो गई बड़ी अनहोनी, थम गईं सांसें; सदमें में परिवार
कल कमजोर पड़ेगा मानसून
हालांकि, यह मौसम ज्यादा लंबे समय तक बने रहने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, कल से मानसून फिर कमजोर पड़ सकता है। इसके बाद प्रदेश में अगले पांच दिनों के दौरान व्यापक बारिश के आसार काफी कम हैं। इस अवधि में केवल कुछेक स्थानों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।
दिन में बढ़ेगी गर्मी, रातें ठंडी
मानसून कमजोर होने के साथ ही हिमाचल में मौसम का एक अलग रंग देखने को मिल रहा है। रात के समय तापमान में गिरावट के कारण ठंडक बढ़ने लगी है, जबकि दिन में धूप निकलने पर गर्मी महसूस हो रही है। यानी प्रदेश में अब दिन और रात के तापमान के बीच अंतर बढ़ने लगा है।
यह भी पढ़ें : कमलेश ठाकुर के देहरा में सियासी संग्राम: भाजपा की रैली में कांग्रेस ने की नारेबाजी दिखाए; काले झंडे
मैदानी इलाकों में असर दिखा
मैदानी जिलों में इसका असर खास तौर पर महसूस किया जा रहा है। दिन में धूप निकलने के बाद उमस बढ़ने से लोगों को गर्मी परेशान कर रही है। पहाड़ी क्षेत्रों की तुलना में मैदानी इलाकों में दिन के समय मौसम ज्यादा गर्म महसूस हो रहा है।
सामान्य से अधिक बढ़ा तापमान
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। सामान्य तापमान की तुलना में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी केलांग में दर्ज की गई है। इससे साफ है कि बारिश और बादलों की कमी का असर दिन के तापमान पर पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: ट्रेन की चपेट में आया परिवार का कमाऊ बेटा, मौके पर ही थम गईं सांसें; 38 साल थी उम्र
कई हिस्सों में खिलेगी धूप
मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह मानसून के कमजोर रहने और कई हिस्सों में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में करीब दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है। ऐसे में आने वाले दिनों में हिमाचल के कई हिस्सों में दिन गर्म और रातें ठंडी रहने का सिलसिला और बढ़ सकता है।
पर्यटन क्षेत्रों पर भी पड़ेगा असर
बारिश में कमी का असर कृषि और बागवानी गतिविधियों पर भी पड़ सकता है। हालांकि स्थानीय स्तर पर होने वाली हल्की बारिश से कुछ इलाकों में नमी बनी रहेगी। मगर लंबे समय तक व्यापक बारिश नहीं होने पर बारिश पर निर्भर क्षेत्रों में इसका असर दिखाई दे सकता है। दूसरी ओर, पर्यटन स्थलों पर मौसम साफ रहने से दिन के समय गतिविधियां सामान्य रहने की संभावना है, जबकि सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के इन जिलों में कल छुट्टी की घोषणा: स्कूल-कॉलेजों के साथ यहां सरकारी दफ्तर भी रहेंगे बंद
कुछ इलाकोंं में बारिश
फिलहाल प्रदेश में आज मौसम के बदले मिजाज के बीच कुछ इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है। मगर शुक्रवार से बारिश की गतिविधियां फिर कम होने का अनुमान है। अगले कुछ दिनों में धूप और बढ़ते दिन के तापमान के साथ रात के समय ठंडक का असर हिमाचल के मौसम में प्रमुख रूप से देखने को मिलेगा।
