शिमला। हिमाचल सरकार ने जहां पहले वन मित्र, पशु मित्र जैसी योजनाएं शुरू की थी, वहीं अब एक और मित्र योजना रोल आउट होने के लिए तैयार है जिसके तहत 1000 पद भरे जाएंगे। ये पद है रोगी मित्र का जो रोगी मित्र योजना के तहत भरे जाएंगे।
मरीजों की सहायता हेतु रोगी मित्र
हिमाचल सरकार रोगी मित्र योजना के तहत रोगी मित्रों की नियुक्ति करेगी। यानी अस्पतालों व अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों व उनके परिजनों की सहायता के लिए अतिरिक्त स्टाफ रखा जाएगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : रिहैब से लौटा था रोहित- दोस्तों संग फिर लिया चिट्टा, होटल में पड़ा मिला
मरीज व परिजनों की करेंगे मदद
योजना के अंतर्गत नियुक्त होने वाले रोगी मित्र स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों व परिजनों को बेहतर सहायता व सुविधा प्रदान करेंगे जैसे OPD व इमरजेंसी या दूसरी अस्पताल की प्रक्रियाओं में उनकी मदद करेंगे।
महीने में मिला करेंगे 15,000 रुपये
रोगी मित्र को महीने में 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। पदों पर नियुक्तियां आउटसोर्स के आधार पर होंगी व कुल 1000 पदों पर रोगी मित्रों की नियुक्ति होगी। भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता 10+2, नर्सिंग प्रशिक्षण व नर्सिंग काउंसिल के पास पंजीकरण जरूरी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : सेना में बड़ा अफसर बना बेटा, माता-पिता ने गोद में उठाकर मनाया जश्न- हुए भावुक
रोगी मित्र को करने होंगे ये कार्य-
- बुजुर्ग, दिव्यांग व गंभीर मरीजों की सहायता
- पंजीकरण एवं अस्पताल में दिशा-निर्देश देना
- मरीजों की सुविधा से जुड़े कार्यों में सहयोग
- मरीजों को संबंधित विभाग काउंटर तक पहुंचाने में सहायता
- ओपीडी व इमरजेंसी में मार्गदर्शन
- अस्पताल में आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाना
बजट में हुई थी योजना की घोषणा
स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि रोगी मित्रों की तैनाती से अस्पतालों में भीड़ प्रबंधन, मरीज सुविधा और सेवा गुणवत्ता में सुधार आएगा। CM सुक्खू ने बजट भाषण में रोगी मित्र रखे जाने की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें: "राधे-राधे क्यों बोल रहे हो ?" कहने पर ट्रोल हुए CM सुक्खू: वायरल वीडियो पर भड़की जनता
वित्त विभाग से मिल गई है मंजूरी
अब इस घोषणा को पूरा कर इन रोगी मित्रों को रखा जा रहा है। इन पदों को भरने के लिए वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद अब नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने का मार्ग साफ हो गया है।
