शिमला। सस्ता राशन इसलिए दिया जाता है ताकि जरुरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। हिमाचल प्रदेश में भी इस तरह की स्कीम चलती है लेकिन हैरानी की बात ये है कि यहां सस्ते और मुफ्त राशन की पात्रता को लेकर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।
इस गड़बड़ी को केंद्र सरकार ने उजागर किया है। हिमाचल को भेजी गई लिस्ट में-
- कुल 28.24 लाख लाभार्थियों में से 5 लाख 71 हजार 625 'संदिग्ध' बताए गए हैं
- इनमें 2 हजार 222 ऐसे लाभार्थी है, जिनकी मौत हो गई है
- डेथ सर्टिफिकेट जारी होने के बावजूद उनके नाम NFSA लिस्ट में शामिल है
- 2918 वाहन धारक भी मुफ्त राशन का फायदा उठा रहे है
- राज्य के फूड एंड सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट की जांच में 40 हजार दोहरे पंजीकरण वाले लाभार्थी पाए गए
- इस लिहाज से अब 5.32 लाख सस्पेक्टेड लाभार्थी बताए जा रहे हैं, इनके सत्यापन का काम जारी है
- अब तक 21 हजार 88 लाभार्थियों को वेरिफाइ कर दिया है
- इसके लिए जिलों में व्यापक सर्वे, घर-घर जाकर लाभार्थियों की पात्रता को दोबारा जांच रही है
- इसके बाद, जो व्यक्ति पात्र नहीं है, उन्हें NFSA के लाभार्थियों की लिस्ट से बाहर किया जाएगा
यह भी पढ़ें: हिमाचल : गियर बॉक्स में चिट्टा छिपाकर ले जा रहे थे युवक, पुलिस ने सिरिंज भी की बरामद
अपात्र लोगों को मिल रहा है राशन
केंद्र के मुताबिक बहुत से लाभार्थियों के पास वाहन, कई परिवारों की वार्षिक आय तय सीमा से ज्यादा, एक हेक्टेयर से ज्यादा खेती की जमीन, कुछ मृतक भी राशन कार्ड में शामिल, कई कार्ड धारकों ने 6 महीनों से राशन नहीं लिया और कुछ ने डबल पंजीकरण करवा रखा है।
स्कीम से कितना राशन मिलता है ?
NFSA में तीन कैटेगरी में राशन दिया जा रहा है। प्राथमिकता प्राप्त घरेलू (PHH), BPL और अंत्योदय शामिल हैं। हिमाचल में करीब 7 लाख NFSA के तहत राशन ले रहे हैं। इसमें-
- प्रति राशन कार्ड हर सदस्य को दो किलो चावल निशुल्क
- आटा 1 रुपए 20 पैसे प्रति किलो दिया जा रहा
- प्रति सदस्य 2 किलो 800 ग्राम आटा दिया जा रहा है
- चीनी 13 रुपए प्रति किलो
- सभी दालें व रिफाइंड और
- तेल APL से 10 रुपए सस्ता दिया जा रहा है
यह भी पढ़ें: हिमाचल: दो दोस्तों ने शराब पी और फिर लिया चिट्टे का डोज, तड़पते हुए निकले प्राण
अपात्र लोगों को लिस्ट से बाहर करें
केंद्र ने फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद ऐसे लोगों को पात्रता लिस्ट से बाहर करने को कहा है, ताकि योजना का लाभ पात्र गरीबों को मिल सके। चयनित BPL, अंत्योदय परिवारों को NFSA में शामिल किया गया है। एकल नारी, विधवाओं, दिव्यांगों को भी NFSA के तहत मुफ्त राशन दिया जा रहा है।
