शिमला। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार लोगों के लिए काम पाने का एक सुनहरा मौका है। शिमला जिला में आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों में 17 नए राशन डिपो खोलने की योजना तैयार की है।
17 नए राशन डिपो खुलेंगे
जिला नियंत्रक नरेंद्र कुमार धीमान के अनुसार, इन नए डिपो के शुरू होने से ग्रामीण और शहरी इलाकों के लोगों को सस्ता राशन लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। अब उन्हें अपने ही नजदीकी क्षेत्र में यह सुविधा आसानी से मिल सकेगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
यह भी पढ़ें : BREAKING: नहीं रहीं दिग्गज सिंगर आशा भोसले, 92 की उम्र में ली अंतिम सांस
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
इन डिपो को चलाने के इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए emerginghimachal.hp.gov.in पोर्टल पर जरूरी जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने होंगे। ऑफलाइन या किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 03 मई, 2026 (रविवार) रखी गई है।
योग्यता और आयु सीमा
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता : 10वीं पास
- आयु सीमा: 18 से 45 वर्ष
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने निकाली बंपर भर्ती : भरे जाएंगे 808 पद, हर महीने मिलेगी 30 हजार सैलरी
क्या चाहिए होंगे दस्तावेज?
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अधूरे दस्तावेजों के साथ किया गया आवेदन सीधे रद्द कर दिया जाएगा। जैसे-
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (मैट्रिक और उससे ऊपर, अगर हो)
- आर्थिक स्थिति से जुड़ी जानकारी
- भूतपूर्व सैनिक/दिव्यांग/शिक्षित बेरोजगार प्रमाण
- परिवार में किसी के सरकारी नौकरी में न होने का प्रमाण
- दुकान के लिए जगह और भंडारण क्षमता का विवरण
- विधवा या एकल नारी होने का प्रमाण (अगर लागू हो)
- BPL/SC/OBC/ST प्रमाण पत्र
- संबंधित पंचायत का निवास प्रमाण (अगर उसी क्षेत्र के हों)
- शपथ पत्र कि परिवार का कोई सदस्य विधायक, सांसद या स्थानीय निकाय में निर्वाचित पद पर नहीं है
यह भी पढ़ें : बाबा बालकनाथ के दरबार में आस्था का सैलाब - एक दिन में चढ़ा 25 लाख से ज्यादा का चढ़ावा
कहां खुलेंगे नए डिपो?
जिले के अलग-अलग विकासखंडों और पंचायतों में ये डिपो शुरू किए जाएंगे। इनमें छौहारा, नारकंडा, जुब्बल, कोटखाई, रामपुर, कुपवी और शिमला शहर के कुछ वार्ड शामिल हैं। ग्रामीण इलाकों से लेकर नगर पंचायत सुन्नी और कुफटाधार जैसे शहरी हिस्सों को भी इसमें जोड़ा गया है।
संपर्क के लिए जानकारी
अगर किसी को आवेदन प्रक्रिया या अन्य औपचारिकताओं को लेकर अधिक जानकारी चाहिए, तो वे कार्यालय समय में विभाग से संपर्क कर सकते हैं या दूरभाष नंबर 0177-2657022 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
