शिमला। हिमाचल की सुक्खू सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। आलम यह है कि रोजमर्रा की चीजों के दाम आसमान छूने लगे हैं। इस सब के बीच हिमाचल में दूध से बनी चीजों के दाम बढ़ गए हैं। मिल्क फेडरेशन ने अभी कुछ माह पहले ही दूध के दाम बढ़ाए थे, लेकिन अब दूध से बनी चीजों के दामों में भी बड़ी बढ़ोतरी की गई है।
घी, पनीर और बटर के दामों में की बढ़ोतरी
हिमाचल में अब दूध के साथ साथ घी, पनीर और बटर भी महंगा हो गया है। इन रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ने से आम जनता की जेब पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। घी के दामों में जहां 50 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है, वहीं बटर के दाम 40 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। इसी तरह से पनीर 20 रुपए महंगा हो गया है।जनता की जेब पर पड़ेगा असर
जनता को दूध से बने प्रोडेक्टस खरीदने के लिए अब अपनी जेब और ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। लोगांे को घी पहले जो 620 रुपए प्रतिकिलो मिल जाता था, उसके लिए अब लोगों को 670 रुपए चुकाने होंगे। इसी तरह से लोगों को बटर जहां पहले 540 रुपए प्रतिकिलो मिल जाता था, उसके लिए अब 580 रुपए देने पड़ेंगे। पनीर भी अब लोगों को 340 रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से मिलेगा। यह भी पढें: हिमाचल में होगी 6297 प्री-प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती, जानें कितना मिलेगा वेतनयह हैं नई कीमतें
- घी- 670 रुपए प्रति किलोग्राम
- बटर- 580 रुपए प्रति किलोग्राम
- पनीर- 360 रुपए प्रति किलोग्राम
