शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज वित्तीय वर्ष 2025.26 के लिए हिमाचल प्रदेश का बजट पेश किया। सीएम सुक्खू ने 58 हजार 514 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। इस बजट में सीएम सुक्खू ने कई वर्गों को जहां वेतन बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। वहीं विभिन्न विभागों में 25 हजार पदों को भरने का ऐलान किया है।

किसका कितना बढ़ा मानदेय

  • आउटसोर्स कर्मियों को अब न्यूनतम 12,750 की मंथली सैलरी मिलेगी। 
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10,500 रुपये, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को  7,300, सहायिकाओं को 5,800, आशा वर्करों को 5,800, सिलाई शिक्षकों को 500 की बढ़ोतरी,
  • एमडीएम वर्करों को 5,000, जलवाहकों को 5500, जलरक्षकों को 5600  लोक निर्माण के मल्टी टास्क वर्करों के मानदेय में 500 रुपये बढ़ाए गए हैं।
  • मिड-डे मील वर्कर्स 5,000, जल वाहक (शिक्षा विभाग) को 5,500, जल रक्षक 5,600, जल शक्ति विभाग मल्टी टास्क वर्करों को 5,500 रुपये, पैरा फिटर तथा पंप-ऑपरेटर 6,600 पंचायत चौकीदार 8,500, राजस्व चौकीदार 6,300, राजस्व लंबरदार को 4,500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
  • आईटी शिक्षक 500 व एसपीओ को 300 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी की जाएगी।
  • आउटसोर्स कर्मियों को अब 12,750 मासिक मिलेंगे। आने वाले समय में आउटसोर्स भर्तियों को धीरे-धीरे कम करके नई व्यवस्था लाएंगे
  • डॉक्टरों को अब हर महीने 1.30 लाख रुपये की सैलरी मिलेगी।
  • आउटसोर्स पर नियुक्त ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट व रेडियोग्राफर का वेतन बढेगा 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में इंटरकास्ट मैरिज पर सरकार देगी इतनी राशि- CM ने किया ऐलान

निकाय प्रतिनिधियों को तोहफा

  • जिला परिषद को 25,000 रुपये, उपाध्यक्ष 19,000, सदस्य 8,300, अध्यक्ष पंचायत समिति 12,000, उपाध्यक्ष, पंचायत समिति 9,000, सदस्य पंचायत समिति 7,500, प्रधान ग्राम
  • पंचायत 7,500, उपप्रधान5,100 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा 
  • सदस्य ग्राम पंचायत को 1050 रुपये प्रति ग्राम पंचायत बैठक मानदेय मिलेगा।
  •  नगर निगम महापौर को 25,000 रुपये, उपमहापौर 19,000, पार्षद 9,400 रुपये, अध्यक्षनगर परिशद 10,800, उपाध्यक्ष 8,900, पार्षद नगर परिषद को 4,500, प्रधाननगर पंचायत 9,000, उपप्रधान नगर पंचायत 7,000 तथा सदस्य को 4,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।
  • विधायक प्राथमिकता की सीमा 195 करोड़ से 200 करोड़ करने की घोषणा की
  • इसी तरह जिला परिषद अध्यक्ष को 25,000, उपाध्यक्ष को 19000 रुपए हर महीने मिलेंगे
  • पंचायत प्रधान को 7,500 और उप प्रधान को 5,100 व सदस्य को 1050 प्रति बैठक दिए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें : HP BUDGET 2025- छोटे व्यापारियों पर सरकार मेहरबान, लोन का ब्याज चुकाएगी

पर्यटन 

- ईको टूरिस्ट पॉलिसी के तहत 78 नई ईको टूरिस्ट साइट बनाई जाएंगी। अगले पांच सालों में 200 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा।
- प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्राइवेट सेक्टर को आमंत्रित करेंगे
 200 होटल स्थापित किए जाएंगे। निवेशकों को टू स्टार, थ्री स्टार, फोर स्टार और फाइव स्टार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 
- कांगड़ा को टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने को पोंग डैम के आसपास के क्षेत्रों को विकसित करेंगे
- शिमला जिला के चांशल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा
- कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर 3000 करोड़ रुपये खर्च होंगे 
- जनजातीय क्षेत्रों में 5 फीसदी ब्याज की रकम सरकार वहन करेगी
- हाईवे और नेशनल हाईवे पर फूड वैन लगाने पर 30 फीसदी सब्सिडी दी जाएगी

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू ने खोला खजाना, महिला और युवक मंडलों को मिलेंगे 3 लाख रुपए- जानें

किन विभागों में भरे जाएंगे

  • मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट में  वित्तीय वर्ष 2025-26 में  विभिन्न श्रेणियों के 25,000 पद भरने का एलान किया।
  • महाविद्यालयों-विद्यालयों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1000 पद भरे जाएंगे।
  • प्रदेश के अस्पतालों में 1000 रोगी मित्र भर्ती किए जाएंगे। इन्हें 15 हजार रुपए दिए जाएंगे।
  • आयुष चिकित्सा अधिकारियों के 200, होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारियों तीन, सोवा रिग्पा अधिकारियों तीन, यूनानी चिकित्सा अधिकारी दो, आयुर्वेदिक फार्मेसी के 52, लैब
  • तकनीशियन 32, स्टाफ नर्स 33, एएनएम  82, जेओए (आईटी) के 42 पदों को भरा जाएगा।
  • पुलिस विभाग में पुलिस कांस्टेबलों के 1 हजार रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया वित्त वर्ष 2025-2026 में शुरू कर दी जाएगी।
  • पुलिस कांस्टेबल की पदोन्नति से संबंधित परीक्षा लगभग 500 पदों के लिए करवाई जाएगी।
  • गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में होमगार्ड ड्राइवरों के 113 पदों को आगामी वित्त वर्ष में भरे जाएंगे।
  • पंचायत सचिवों के 853 पदों को सीधी भर्ती से व तकनीकी सहायकों के 219 पद भरे जाएंगे।
  • स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध करवाने के लिए अतिरिक्त 290 आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू की घोषणा- 21 साल की आयु पूरी करने वाली हर बेटी को मिलेंगे 1500, नई स्कीम लागू

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें