शिमला। हिमाचल प्रदेश में मार्च का महीना खत्म होने में अब सिर्फ एक दिन बाकी है और 1 अप्रैल 2026 से टैक्स नियमों में बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सिधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। इनमें टैक्स नियम, एलपीजी कीमत, ट्रेन टिकट रिफंड, पैन कार्ड से जुड़े नियम और आरबीआई के रेपो रेट संबंधी फैसले शामिल हैं।

RBI और रेपो रेट

1 अप्रैल से कुछ बड़े बदलाव होने वाले हैं। इसमें सबसे ज्यादा असर LPG की कीमत, ट्रेन टिकट कैंसिलेशन रिफंड और टैक्स के नियमों पर पड़ेगा। साथ ही अप्रैल में आरबीआई की बैठक भी होने वाली है, जिसमें रेपो रेट बढ़ाने या घटाने का फैसला लिया जाएगा। अप्रैल में RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक होगी। इसमें तय होगा कि रेपो रेट में कोई बदलाव होगा या नहीं। रेपो रेट बढ़ने या घटने का असर आपकी ईएमआई और लोन पर सीधे पड़ेगा।

 

यह भी पढ़ें : कर्ज में डूबा हिमाचल... सुक्खू सरकार ने विज्ञापनों पर लुटा दिए करोड़ों रुपए, बजट सत्र में खुलासा

LPG की कीमत में बदलाव

हिमाचल प्रदेश के शहरों और कस्बों में घरेलू गैस सिलिंडर की कीमत हर महीने अपडेट होती है। इस महीने पहले ही गैस एजेंसी ने एलपीजी सिलिंडर के दाम में 60 रुपये का इजाफा किया था। राजधानी शिमला, धर्मशाला, मनाली और हमीरपुर जैसे बड़े शहरों में इसकी कीमत अब 900 रुपये के आसपास चल रही है। इससे घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ेगा, खासकर उन परिवारों पर जो मासिक रूप से गैस सिलिंडर का इस्तेमाल करते हैं।

टैक्स नियमों में बदलाव

1 अप्रैल से न्यू इनकम टैक्स एक्ट लागू होगा। इसका मकसद टैक्स को सरल और पारदर्शी बनाना है।

 

यह भी पढ़ें : नया पद मिलते ही नीरज भारती ने किया 'धमाका', आभार संदेश से CM का नाम गायब, वजह भी बताई

ITR फाइलिंग में बदलाव

  • ITR-3 और ITR-4 फॉर्म भरने वाले नॉन-ऑडिट टैक्सपेयर्स की अंतिम तारीख अब 31 अगस्त होगी।
  • रिवाइज्ड रिटर्न की आखिरी तारीख अब 31 मार्च तय की गई है।
  • बिना किसी पेनल्टी के आईटीआर फाइलिंग की आखिरी तारीख 31 दिसंबर होगी।
  • एसेसमेंट ईयर की जगह टैक्स ईयर का इस्तेमाल होगा।

TCS, TDS और TAN से जुड़े बदलाव

  • शिक्षा और चिकित्सा संबंधी बड़े प्रेषण पर TDS घटाकर 5% से 2% किया जाएगा।
  • विदेशी टूर पैकेज पर भी 2% TCS लगेगा।
  • मोटर एक्सीडेंट क्लेम या कर्मचारियों के रीइंबर्समेंट पर अब TDS नहीं लगेगा।
  • गैर-निवासी अब PAN लिंक चालान से TDS जमा कर सकते हैं, जिससे TAN की जरूरत खत्म हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सड़क से गहरी खाई में गिरे दो युवक, मौके पर तोड़ा दम- सदमे में परिवार

टैक्स छूट

  • पेंशन पर टैक्स छूट अब केवल उन आर्म फोर्स वालों को मिलेगी जिन्होंने शारीरिक अक्षमता के कारण सेवा छोड़ी है।
  • एजुकेशन एग्जेम्पशन बढ़कर 3000 रुपये प्रति छात्र और होस्टल एग्जेम्पशन बढ़कर 9000 रुपये प्रति छात्र कर दिया गया है।

पैन कार्ड से जुड़े बदलाव

  • 10 लाख रुपये से अधिक लेन-देन पर पैन कार्ड देना जरूरी होगा।
  • 5 लाख रुपये से ज्यादा का वाहन खरीदने पर, महंगे होटल बुकिंग पर या 20 लाख रुपये से अधिक संपत्ति लेन-देन पर पैन कार्ड देना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव का इंतजार खत्म : तीन चरणों में होगी वोटिंग, शेड्यूल तैयार


ट्रेन टिकट कैंसिलेशन रिफंड

  • रेल यात्रियों के लिए भी 1 अप्रैल से नए नियम लागू होंगे।
  • टिकट अगर 72 घंटे पहले कैंसिल किया जाए, तो सबसे ज्यादा रिफंड मिलेगा।
  • 72 से 24 घंटे पहले कैंसिलेशन पर किराए का 25% पेनल्टी।
  • 24 से 8 घंटे पहले कैंसिलेशन पर किराए का 50% पेनल्टी।
  • 8 घंटे से कम समय में कैंसिलेशन पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें