#हादसा
March 30, 2026
हिमाचल : सड़क से गहरी खाई में गिरे दो युवक, मौके पर तोड़ा दम- सदमे में परिवार
मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही पुलिस टीम
शेयर करें:

रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के दुर्गम जनजातीय क्षेत्र किन्नौर जिला में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। भावानगर के पास NH-5 पर हुए इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा इतना भयावह था कि दोनों युवक सड़क से करीब 120 फीट गहरी खाई में जा गिरे। बेटों की अचानक हुई मौत के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवक किसी वाहन या पैदल मार्ग से गुजर रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने या अन्य कारणों से वे सड़क से नीचे जा गिरे। घटना स्थल खड़ी ढलान वाला क्षेत्र है, जहां जरा सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है।
![]()
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम ने युवकों की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया। मगर दुर्गम और गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण रहा।
काफी मशक्कत के बाद टीम खाई में नीचे उतरी और दोनों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौके का मंजर बेहद दर्दनाक था, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया।

मृतकों की पहचान अंकित और संजीव के रूप में हुई है- जो कि भावानगर, निचार के रहने वाले हैं। अंकित का शव NH से लगभग 120 फीट नीचे मिला, जबकि संजीव का शव उससे भी करीब 10 मीटर और नीचे पाया गया। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि गिरते समय दोनों अलग-अलग दिशा में लुढ़कते चले गए।
घटना की पुष्टि करते हुए SP किन्नौर सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि-
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के हालात का भी बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा है। फिलहाल, आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
किन्नौर जैसे पहाड़ी जिलों में संकरी और जोखिम भरी सड़कों पर यात्रा हमेशा चुनौतीपूर्ण रहती है। हल्की सी लापरवाही या मौसम का असर भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। पुलिस ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से अपील की है कि वे ऐसे क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें और जोखिम भरे स्थानों पर अनावश्यक रूप से न रुकें।